नाबालिग छात्रा से शादी…दिल्ली से आया…पुलिस के हत्थे चढ़ गया

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20170623-WA0011बिलासपुर—नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को मुंगेली जिले के जोतपुर से हिरासत में लिया गया है। आरोपी का नाम सुरेन्द्र बघेल है। नाबालिग लड़की ने युवक के साथ मंदिर में शादी करना बताया है। पुलिस के अनुसार युवक को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 सरकंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को नाबालिग को अगवा कर दैहिक शोषण  के आरोप  में गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सुरेन्द्र सिंह बघेल है। नाबालिग लड़के साथ आरोपी सुरेन्द्र को  मुंगेली के जोतपुर में पकड़ा गया है।

                                 सरकंडा पुलिस के अनुसार नाबालिग लड़की 10 वी की छात्रा है। जिस स्कूल में छात्रा पढती है उसी स्कूल के एक युवक ने उसी शादी का झांसा देकर 6 माह पहले भाग गया था। लड़की के परिजनों की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने धारा 363 के तहत अपराध दर्ज किया था। पुलिस को विवेचना के दौरान जानकारी मिली कि युवक नाबालिग को लेकर जोतपुर में रहता है।

              सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस ने जोतपुर में दबिश देकर आरोपी युवक सुरेन्द्र बघेल को हिरासत में लिया है। आरोपी के साथ नाबालिग छात्रा को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। नाबालिग ने बयान में बताया है कि दोनो प्यार करते हैं। घर से भागने के बाद दोनों न मंदिर में शादी की है। शादी के बाद दोनो रायपुर इसके बाद दिल्ली गये।

              दिल्ली में चार महीने रहकर मजदूरी की। पर्याप्त रूपए होने के बाद दोनों घर आ गये। नाबालिग किशोरी की पुलिस ने बयान दर्ज कर लिया है। युवक को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की की जा रही है।

close