नाबालिग बच्चे से अनाचार

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

CIVIL LINE THANAबिलासपुर—कुदुदण्ड निवासी एक महिला की शिकायत पर सात साल के बेटे के साथ अनाचार करने वाले युवक को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर धारा 377 की कार्रवाई की जा रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुदुदण्ड निवासी एक महिला ने थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मोहल्ले के ही एक युवक ने उसके बेटे के साथ अप्राकृतिक यौन शोषण किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी भोलेनाथ कौशल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दिये गए बयान के आधार पर बताया कि  7 साल का नाबालिग अपने  घर के सामने खेल रहा था। उसी दौरान उसके विकलांग पड़ोसी भोले नाथ ने खेलने के बहाने अपने कमरे में बुलाया। इसी दौरान उसने नाबालिक अप्राकृतिक अनाचार किया। दर्द से परेशान बच्चे ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। मां ने सिविल लाइन पुलिस थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस ने  आरोपी के खिलाफ धारा 377 का मामला दर्ज कर  सलाखो के पीछे भेज दिया है।

close