नाबालिग लड़़कियां अपहरणकर्ताओं की चंगुल से आजाद…पुलिस कार्रवाई….उत्तरप्रदेश से दोनों आरोपी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—पुलिस ने मार्च और जून  2019 में अपहरण की गयी दो लड़कियों को सुक्षित बचा लिया है। दोनों नाबालिग युवतियों को क्रमशः इलाहाबाद के नैनी और फतेहपुर से कब्जे में लिया गया है। अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। कब्जे में ली गयी दोनों ल़ड़कियों को सिरगिट्टी थाना क्षेत्र निवासी उनके  परिजनों को सौंप दिया गया है।

                      पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मार्च में मन्नाडोल निवासी  प्रहलाद साहू पिता छोटेलाल साहू और जून में नरेश कुमार साहू निवासी तिफरा ने बताया कि नाबालिग बालिका को अज्ञात व्यक्ति नाबालिग को बहला फुसलाकर अपहरण किया है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस दोनों नाबालिग युवतियों की पता सजा शुरू की। इस दौरान मोबाइल डिटेल के आधार पर जानकारी मिली कि दोनो नाबालिग युवतियां फतेहपुर और इलाबाद में है।

                 जानकारी के बाद पुलिस की टीम को इलाहाबाद और फतेहपुर के लिए रवाना किया गया। एक बालिका को अरैल मोड़ नैनी से कब्जे में लिया गया। आरोपी मुकेश ऊर्फ मनीष वर्मा पिता दूधनाथ को को धर दबोचा गया। आरोपी चिराव चौकी बड़ोखर थाना कोरांव इलाहाबाद का रहने वाला है।

                            इसके अलावा दुसरी युवती को फतेहपुर से आरोपियों की चंगुल से छुड़ाया गया। आरोपी मोहम्मद फैज पिता मोहम्मद जीमल कासिमपुर कटरा थाना हथगाम से लिया गया। स्थानीय पुलिस के सहयोग से दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बिलासपुर लाया गया। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। दोनो नाबालिग लड़कियों को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

close