नाबालिग से अनाचार..गिरफ्त में आरोपी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20160215-WA0007बिलासपुर—चार साल की मासूम बच्ची के साथ अनाचार करने वाले एक व्यक्ति को सिरगिट्टी पुलिस ने बलौदा बाजार से हिरासत में लिया है। आरोपी का नाम धनेश्वर कुर्रे बतया जा रहा है। एक दिन पहले मासूम बच्ची के माता पिता की शिकायत पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। आरोपी पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                          सिरगिट्टी क्षेत्र की मासूम बच्ची से अनाचार करने वाले व्यक्ति को सिरगिट्टी पुलिस ने बालौदा बाजार के लवन से हिरासत में लिया है। आरोपी का नाम धनेश्वर कुर्रे है। सिरगिट्टी थाना प्रभारी मोतीलाल शर्मा ने बताया कि बालौदा बाजार के लवन थाना र निवासी धनेश्वर कुर्रे ने 14 फरवरी की रात को गांव की एक नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया। मामले जानकारी लगते ही नाबालिग बच्ची के माता-पिता थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज करवाई।

               पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 फरवरी के देर शाम करीब आठ बजे ग्राम कोरमी में घटना को अंजाम दिया। इसके बाद फरार हो गया था। सूचना पर कार्रवाई करते हुए सिरगिट्टी पुलिस ने घेराबंदी कर लवन निवासी धनेश्वर कुर्रे पिता जिउराखन कुर्रे को हिरासत में ले लिया। आरोपी पर आईपीसी की धारा 376, 363, 366 (क) और  5 (5) 6 पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायलय में पेश कर दिया गया है।

close