नाबालिग से गंदी हरकत..घेराबन्दी के बाद पकड़ाया फरार आरोपी..गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-सिविल लाईन पुलिस ने नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ करने वाले फरार आरोपी को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी का नाम योगेश सारथी उर्फ बूटरू है। बुटरू जरहाभाठा मिनी बस्ती का रहने वाला है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और धारा 08 पाक्सो एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है।
 
              सिविल लाईन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 अक्टूबर 2021 को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 17 की रात्रि 8:30 बजे मिनी बस्ती का बुंटरू सारथी ने प्रार्थी की बच्ची का कपड़ा फाड़ा। और गंदी हरकत का प्रयास किया।  घटना के समय बुटरू शराब के नशे में  था। पुलिस ने रिपोर्ट को गंभीरता से लिया।तत्काल टीम गठन कर आरोपी को पकड़ने का आालधिकारियों ने निर्देश दिया। 
 
        रिपोर्ट की खबर के बाद आरोपी योगेश सारथी उर्फ बूटरू फरार हो गया। पुलिस कप्तान के निर्देश में थाना प्रभारी सिविल लाईन शनिप रात्रे ने टीम को आरोपी की पतासाजी करने को कहा। साथ ही मुखबीर को भी दौड़ाया।
 
              28 जनवरी को मुखबीर से जानकारी मिली कि फरार आरोपी योगेश सारथी उर्फ बूटरू जरहाभाठा के आसपास घूम रहा है। खबर मिलते ही टीम को बुटरू की घेराबन्दी का आदेश दिया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर मामले में पूछताछ की गयी। आरोपी ने  अपराध करना कबूल किया।
 
             पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी योगेश उर्फ बूटरू सारथी पर नाबालिक बालिका के साथ छेड़छाड़ कर लैंगिक उत्पीड़न का अपराध दर्ज किया। योगेश सारथी उर्फ बूटरू पिता परदेशी सारथी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। 
close