नाबालिग से दुष्कर्म..आरोपी कलमीटार में पकड़ाया..शादी का झांसा देकर किया था अपहरण

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर अपहरण और बलात्कार के आरोपी को सरकन्डा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को कलमीटार से नाबालिग लड़की के साथ पकड़ा गया है। 

                सरकन्डा पुलिस से मिली जानकारी के अन ुसार 7 सितम्बर 2020  नाबालिक लड़की की मां ने थाना पहुंचकर बताया कि 28 अगस्त 2020 को 16 वर्षीय नाबालिक लड़की को आरोपी प्रवीण उर्फ शानू सूर्यवंसी ने अपहरण किया। इसके बाद आरोपी अपने साथ लेकर फरार हो गया है।
  
                मामले में पुलिस ने आरोपी प्रवीण ऊर्फ शानू के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस कप्तान के संज्ञान में लाकर प्रवीण की तलाश शुरू हुई। इसी दौरान मुखबीर से जानकारी मिली कि आरोपी को नाबालिग लड़की के साथ कलमीटार क्षेत्र में देखा गया है।
  
           जानकारी के बाद पुलिस ने ग्राम कलमीटार से आरोपी प्रवीण उर्फ शानू कौशिक पिता ध्वजाराम कौशिक को धर दबोचा। साथ में नाबालिग लड़की को भी कब्जे में लिया गया। थाना लाकर नाबालिग ल़ड़की का बयान लिया गया।
 
            अपने बयान में लड़की ने बताया कि प्रवीण ने शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर साथ ले गया। इस दौरान उसने बलात्कार भी किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने भी जुर्म कबूल किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366क, 376 और पाक्सो एक्ट की धारा  3, 4  के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
TAGGED: ,
close