नामांकन के बाद भाजपा की जंगी रैली…दिग्गज नेताओं ने साध प्रदेश सरकार पर निशाना..कहा.होगी मोदी की जीत

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— नामांकन तारीख के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में मल्टीपरपज स्कूल से नगर के मध्य से होकर भाजपा की नामांकन रैली नेहरू चौक पहुंची। रैली को पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहिले, नेता प्रतिपक्ष विधानसभा धरमलाल कौशिक ने संबोधित किया। इस दौरान चुनाव संचालक पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, हर्षिता पाण्डे, रजनीश सिंह समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद थे।
                           नेहरू चौक में हजारो की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं की भीड़ को संबोधित करते हुए धरमलाल कौशिक ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में नेतृत्व में विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है। तेजी से प्रगति कर रहा है।युवाओं महिलाओं से लेकर सभी वर्गो के लिये काफी काम हुए है। धरम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कहा कि वे झूठे वायदे कर भ्रम फैलाया जा रहा है।
             सभी को पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि देश में भाजपा को पहले से भी अधिक समर्थन मिलेगा। तीन सौ से अधिक सीटों पर भाजपा की जीत होगी। सभा को मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, सांसद लखनलाल साहू, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भूपेन्द्र सवन्नी और प्रत्याशी अरूण साव ने भी संबोधित कर सभी से सहयोग और समर्थन का आव्हान किया।
                        रैली से पहले लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के प्रत्याशी अरूण साव ने सुबह 11 बजे नामांकन पत्र दाखिल किया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष,बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बिलासपुर लोकसभा संयोजक अमर अग्रवाल, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, भाजपा प्रवक्ता भूपेन्द्र सवन्नी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, बेनी गुप्ता मौजूद थे।
                भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी अरूण साव के नामांकन दाखिल करने के बाद सुबह गांधी चौक से विशाल रैली निकाली गई। रैली में बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के बिल्हा, बेलतरा, मस्तूरी, तखतपुर, कोटा, मुंगेली, लोरमी क्षेत्र के सभी बूथों के कार्यकर्ता शामिल हुए।रैली में कार्यकर्ता उत्साह और उमंग के साथ सड़कों में जोश खरोश के नारे लगाते रहे।
close