नाराज निगम ने बैंक पर जड़ा ताला

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

05-06-15 007

Join Our WhatsApp Group Join Now

बिला्सपुर—बिलासपुर नगर निगम ने लगातार दुुसरे दिन बडी कार्रवाई करते हुए शहर के दो प्रमुख बैंकों को सील कर दिया। पार्किग सुविधा ना होने के चलते निगम ने यह कार्रवाई की है। निगम आयुक्त ने शहर की अस्त-व्यस्त यातायात सुविधा को पटरी पर लाने के उद्देश्य से शहर मे पिछले कुछ महीने से बडे हॉटलो, काम्लेपक्स और बैंको को नोटिस जारी कर पार्किग सुविधा को दुरूस्कत करने का निर्देश दिया था। बावजूद इसके लोगों ने निमग के आदेश को हल्के मे लिया।

                             व्यापारियो और हॉटल कारोबारियो ने भी नोटिस की ओर ध्यान नहीं दिया। जिसके चलते शहर की यातायात व्यवस्था बाधित हो रही थी। निगम आयुक्त के आदेश के बाद आज निगम की टीम ने  आदेश की  तामिल नहीं होते पर बीती रात अग्रसेन चौक स्थित हॉटल ईस्ट पार्क के बेसमेंट मे चल रहे सुपर मार्केट को सील कर दिया। हॉटल पूनम और वृन्दावन काम्पलेक्स में एक दुकान को सील कर दिया गया। इसी क्रम में आज नोटिस के बाद भी पार्किग व्यवस्था को नजरअंदाज करने को लेकर निगम ने मुंगेली नाका स्थित एचडीएफसी के अलावा राजेन्द्रनगर क्षेत्र में बैंक आफ इन्दौर को सील कर दिया ।

 

close