नाराज भाजपा नेता ने कहा-चुल्लु भर पानी मेें डूब मरो,दुर्गा ने कहा महापौर के खिलाफ करूंगा प्रदर्शन

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर–महापौर का कोई नहीं सुनता..अधिकारी बेलगाम हैं…। ठेकेदारों की मनमानी से शहर का एक एक आदमी परेशान हैं। धिक्कार हो ऐसे नगर निगम को जो अपने शहर को पानी नहीं पिला सकता। अब मेरे सामने कांग्रेसियों के साथ धरने पर बैठने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। यह बातें भाजपा नेता दुर्गा सोनी ने महापौर और निगम प्रशासन के हठधर्मिता देखने के बाद कही है। दुर्गा सोनी ने बताया कि मुजे और मेरे वार्ड वासियों को महापौर और निगम अधिकारी जानबूझकर परेशान कर रहे हैं।महापौर और निगम प्रशासन के रवैये से तंग आकर भाजपा नेता दुर्गा सोनी ने भी जंग का एलान कर दिया है। दुर्गा सोनी ने बताया कि लोग कहते हैं कि केवल कांग्रेस पार्षदों के वार्ड को परेशान किया जाता है। सच्चाई तो यह है कि महापौर नगर चलाने के काबिल ही नहीं है।  मैने फैसला किया है कि कांग्रेसियों के साथ मैंं भी विकास भवन के सामने धरना प्रदर्शन करूंगा।
डाउनलोड करें CGWALL News App और रहें हर खबर से अपडेट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgwall
हमसे facebook पर जुड़े-  www.facebook.com/cgwallweb
twitter- www.twitter.com/cg_wall

Join Our WhatsApp Group Join Now

दुर्गा सोनी ने बताया कि वार्ड क्रमांक 28 शिवाजी नगर में पुराना बस स्टैंड निराला में नगर निगम ठेकेदारों की करतूत जनता त्राहि त्राहि कर रही है। जब निगम कर्मचारियों को काम नहीं करना आता तो कम से कम यह तो बता दें कि हम यह काम नहीं कर सकते हैं। बावजूद इसके निगम कर्मचारी हाथ में आटा लगाकर भंडारी बनने की कोशिश कर रहे हैं। कई बार मंत्री के फटकार के बाद भी कर्मचारी और महापौर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं।दुर्गा सोनी ने बताया कि निगम ठेकेदार और कर्मचारियों ने मध्यरात्रि को जेसीबी से बेरहमी के साथ नाला की खुदाई की।  जिसके कारण 3 इंच मोटी करीब 75 फिट लम्बी पानी की पाइप पानी को उखाड़ दिया। जिसके चलते पिछले दो दिनों निराला नगर की पानी सप्लाई बंद है। क्षेत्र में रहने वाले परिवार में पानी के लिए त्राहि त्राहि मची हुई है। शिकायत के बाद भी महापौर के कान में जूं नहीं रेंग रहा है। नगर निगम टैंकर से सप्लाई नहीं की जा रही है। बेलगाम अधिकारी ना तो शिकायत सुनने को तैयार हैं और ना ही उन्हें लोगों की समस्या ही दिखाई दे रही है।

दुर्गा ने बताया कि थक गया हूं..अनाड़ी महापौर से…नगर निगम अधिकारी भी महापौर की नहीं सुनते हैं। दुर्गा ने बताया कि ऐसा असहाय महापौर अभी तक नहीं देखा कि जनता में हाहाकार है और निगम अधिकारी और ठेकेदार उसकी एक नहीं सुन रहे हैं। ऐसे कर्मचारियों को तत्काल हटा दिया जाए। जब दो दिनो से वार्ड के लोगों को पानी नही दे सकते तो धिक्कार ऐही नगर निगम को। चुल्लु भर पानी मे डुब मरे।

 

close