नाराज मेयर ने कहा..7 दिन में करें व्यवस्था दुरूस्त..प्रभारी ने बताया..34 की जगह 17 यात्री होंगे सवार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-आदेश के बाद भी एक जून से सिटी बस का संचालन नहीं किया जा सका।  वस्तुस्थिति का पता लगाने मेयर रामशरण यादव कोनी स्थित सिटी बस स्टैण्ड निरीक्षण करने पहुंचे। बस संचालक मैनेजर ने बताया कि बसों को सेनेटाइज्ड किया जा रहा है। इसके चलते बस संचालन में थोड़ी देरी हुई है। 
 
                         बताते चलें कि लाकडाउन के चलते पिछले ढाई महीने से सिटी बस का संचालन नहीं किया जा रहा है। सोमवार को प्रशासन ने एक जून से  सिटी बस संचालित किए जाने का फरमान जारी किया।  बावजूद इसके 1 जून को बसों का संचालन नहीं हुआ। इसके बाद मामले की जानकारी लेने मेयर  रामशरण यादव बुधवार को कोनी स्थित सिटी बस स्टैंड पहुच गए ।
   
                सिटी बस संचालन अधिकारी लक्ष्मीकांत ने मेयर को बताया कि आदेश मिलने के बाद बसों को सेनेटाइज्ड किया जा रहा है। साफ सफाई का काम चल रहा है। जिसके चलते बस संचालन में देरी हुई है। चूंकि अब सेनेटाइजेशन का काम पुरा हो चुका है।  जल्द सिटी ही बस सेवा शुरू हो जाएगी।
 
                मेयर ने स्टैण्ड में खड़ी बसों का एक एक कर मुआयना किया। मेयर ने पाया कि 25 बसों की स्थिति चलने लायक नहीं है। 7 सिटी बसों के चारो पहिए गायब हो चुके हैं। व्यवस्था से नाराज मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 7 दिन के भीतर कमियों को दूर करें। ताकि आम जनता को  सिटी बस की सुविधा जल्द से जल्द मिल सके। 
 
                            बताते चलें कि लॉकडाउन 5 के बाद प्रशासनिक स्तर पर धीरे धीरे व्यवस्था को पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। गृह मंत्रालय की गाइड लाइन के अनुसार प्रदेश में जल्द ही अंतरजिला बस सेवा भी शुरू हो जाएगी। राज्य सरकार ने 1 जून से प्रदेश की सभी सिटी बस सेवाओं को शुरू करने का आदेश दिया है। लेकिन बिलासपुर में समय पर सिटी बस का संचालन नहीं किया जा सका। इसके बाद मामले की जानकारी लेने रामशरण यादव सिटी बस स्टाप कोनी पहुंच गए।
 
             अधिकारियों ने महापौर को बताया की एक दो दिन बाद बिल्हा, सकरी, रतनपुर और तिफरा रुट में सिटी बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। जबकि  जिले के अन्य क्षेत्र खासकर रेडजोन में फिलहाल बस का परिचालन आगामी आदेश के बाद ही किया जाएगा।
 
34 की जगह बैठेंगे 17 यात्री
 
                 सिटी बस प्रभारी अनुपम तिवारी ने बताया कि शासन ने सिटी बस सेवा शुरु करने का निर्देश दिया है। बस संचालन के समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा।  34 सीटर सिटी बस में 15 से 17 यात्रियों को बैठने की व्यवस्था होगी। 18 सीटर सिटी बस में मात्र 10 यात्रियों को ही बैठाया जाएगा।
 
 
 
close