नाराज लोगों ने किया नगर पालिका का घेराव…घंटो यातायात जाम…आश्वासन से दूर हुई प्रदर्शनकारियों की नाराजगी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—तिफरावासियों ने  लोगों ने पानी की समस्या को लेकर नगरपालिका कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान महिला और पुरूषों ने हाथ बाल्टी और मटका लेकर धरना प्रदर्शन किया। जमकर नारेबाजी भी की। तिफरा नगर पालिका की जल व्यवस्था को लेकर जमकर नाराजगी भी जाहिर की है। धरना प्रदर्शन के दौरान करीब घंटों तक रायपुर बिलासपुर मुख्य मार्ग की यातायात व्यवस्था जाम रही। लेकिन पुलिस ने जल्द ही यातायात व्यवस्था को काबू कर लिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      पानी की समस्या को लेकर तिफरा नगर पालिका वार्ड क्रमांक 6 के सैकड़ों लोगों ने पालिका कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन में महिला और पुरूषों के अलावा बच्चों ने भाग लिया। सभी ने तिफरा नगर पालिका कार्यालय को घेरकर जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पचासों बार पानी की समस्या को लेकर पालिका प्रशासन को अवगत कराया गया। बावजूद इसके समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया गया।

                 धरना प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने जानकारी दी कि वार्ड क्रमांक 6 मे पानी की विकराल समस्या है। सभी बोर और कुएं सूख गए हैं…मामले की जानकारी तिफरा नगर पालिका के अधिकारियों और नेताओं को भी है। लेकिन जानबूझकर पानी की व्यवस्था नहीं कर रहे हैं। बार बार चिल्लाने और फरियाद के बाद भी पानी टैंकर की व्यवस्था पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया। नतीजन  लोगों को दूर दराज क्षेत्र से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। हम लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं।

                       स्थानीय लोगों की उग्र प्रदर्शन को देखते हुए नगर पालिका के अधिकारियों ने कार्यालय से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं हुई। मामले की जानकारी मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट अवध कुमार टंडन तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गए। लोगों ने अपनी शिकायतों को सिटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। प्रशासन और पुलिस के सहयोग से प्रदर्शन कारियों ने रास्ता छोड़ा। सिटी मजिस्ट्रेट ने आश्वासन दिया कि जल्द ही लोगों की शिकायतों को दूर किया जाएगा। पानी की समुचित प्रबंध किया जाएगा।  बताते चलें कि धरना प्रदर्शन के दौरान तिफरा ओव्हर ब्रिज की दोनों तरफ यातायात व्यवस्था को ब्रेक लग गया था।

Share This Article
close