नाराज विधायक ने खाद्य अधिकारी को फटकारा…कहा..5 दिनों के अन्दर दूर करें समस्या..लापरवाही से बाज आएं

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— राशन कार्ड वितरण और समस्या निवारण शिविर का आयोजन तालापारा क्षेत्र में किया गया। कार्यक्रम में लोगों ने स्थानीय विधायक के सामने अपनी परेशाियों को पेश किया। लोगों ने बताया कि राशन कार्ड बनाते समय भारी गलतियां हो रही हैं। शिकायतों को खाद्य अधिकारी गंभीरता से नहीं लेते हैं। कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 14,15 और 16 के आम नागरिकों ने हिस्सा लिया। लोगों की परेशानियों को सुनने के बाद विधायक शैलेष ने तत्काल खाद्य नियंत्रक और निगम अधिकारियों को तलब किया। आम जनता के सामने जमकर फटकारा। शैलेश ने कलेक्टर और खाद्य प्रशासन को गलतियों को शीघ्र दूर करने को कहा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             तालापारा स्थित सरकारी स्कूल में जिला प्रशासन की तरफ से राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक शैलेश पाण्डेय शामिल हुए। लोगों ने विधायक के सामने राशन कार्ड वितरण की खामियों को बारी बारी से पेश किया। लोगों ने विधायक को बताया कि परेशानियों को दूर करना तो दूर कोई सुनने को भी तैयार नहीं है। पार्षद से लेकर अधिकारी तक शिकायतों को एक कान से सुनते है तो दूसरी तरफ से निकाल देते हैं। कार्ड में कही मुखिया का नाम गलत दर्ज है तो कहीं सदस्यों की संख्या कम या ज्यादा है। पता ठिकाना भी ठीक से दर्ज नहीं है। जाहिर सी बात है कि राशन उठाते समय परेशानियों का सामना उन्हे करना पड़ता है।

                       शिविर में तालापारा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक  14,15 और 16 के नागरिक मौजूद शामिल हुए। बताते चलें की यह क्षेत्र निगम नेता प्रतिपक्ष शेख नजरूद्दीन और रमाशंकर बघेल का है। लोगों की शिकायत को ध्यान से सुनने के बाद शैलेश पाण्डेय ने कहा कि मामले को लेकर शासन और प्रशासन दोनों ही गंभीर हैं। सबकी शिकायत मंत्री तक पहुंच चुकी है। खाद्य सचिव को भी मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि राशन कार्ड बनाते लापरवाही को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। विधिायक ने जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए खाद्य अधिकारी के साथ ही जिला प्रशासन और निगम प्रशासन के अधिकारियों को तलब किया।

                             शैलेश पाण्डेय ने शिविर में सबके बीच अपर कलेक्टर और फूड नियंत्रक को जमकर फटकारा। निगम अधिकारियों को भी नहीं बख्शा। शैलेश पाण्डेय ने  अधिकारियों से सख्त लहजे में कहा कि यदि लोगों की शिकायतों को पांच दिनों के भीतर दूर नहीं किया गया तो गंभीर परिणाम के लिए तैयार रहें। पहले भी खाद्य अधिकारियों की शिकायत मंत्री और सचिव तक पहुंच गयी है। खाद्य सचिव के सख्त निर्देश के बाद भी अधिकारी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। फटकार लगाते हुए शैलेश ने कहा कि यदि गड़बड़ियों को पांच दिनों के अन्दर दूर नहीं किया गया तो अधिकारी परिणाम सुनने के लिए तैयार रहें।

Share This Article
close