निकाय अधिकारीयों की अदला-बदली

cgwallmanager
1 Min Read

mantralaya .2रायपुर। राज्य शासन द्वारा आज यहाँ मंत्रालय (महानदी भवन )से चार अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किया गया है। नगरीय प्रशासन और विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार मोहेंद्र साहू सहायक संचालक ,क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर को  मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद् बागबाहरा , मधुलिका सिंह सहायक संचालक क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर को मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत मल्हार , अविनाश श्रीवास्तव मुख्य नगर पालिका  अधिकारी नगर पंचायत मल्हार को सहायक संचालक क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर और रमाकांत साहू मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत भानुप्रतापपुर को मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका किरंदुल में अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यंत पदस्थ किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close