बिलासपुर— लोकसभा, विधानसभा उपचुनाव के बाद महाराष्ट्र और गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों में शानदार जीत पर जिला भाजपा नेताओं ने खुशी जाहिर की है। भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने परिणाम पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जनता विकास के साथ और भ्रष्टाचार के खिलाफ है। नतीजों से साफ हो गया है कि जनता ब्लैकमनी के खिलाफ नोटबंदी के फैसले के साथ है। सर्जिकल स्ट्राइक और नोटबंदी पर जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ खड़ी है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि महाराष्ट् गुजरात मध्यप्रदेश, असम और बंगाल की जनता कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों कुटिल नीतियों से तंग आ चुकी है। जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान कर विपक्ष को सच्चाई का आईना दिखाया है। भाजपा नेता ने बताया कि कांग्रेस की अडंगा नीतियों से परेशान देश की जनता ने नरेन्द्र मोदी के भ्रष्टाचार और कालेधन खिलाफ चलाए गए अभियान पर जीत का मुहर लगाया है।
रजनीश सिंह न बताया कि आगामी नगरीय निकाय उपचुनाव में कांग्रेस को छत्तीसगढ़ की जनता सबक सिखायेगी।