नगर को करोड़ों की सौगात..एलईडी रोशनी में डूबा शहर

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

link road divaider  me streete light ka baton dwara subrab mantri amar agrwal(26) बिलासपुर—दीपावली के आने में अभी कुछ दिन शेष हैं।  लेकिन बिलासपुर के लिंक रोड में आज दीपावली से पहले ही जगमग दिवाली जैसा नजारा देखने को मिला.। शहरवासियों को आज से लिंक रोड में आधुनिक स्ट्रीट लाइट की सौगात मिल गई है। कुछ देर पहले ही स्ट्रीट लाइट को लोकार्पित करने पहुंचे मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि शहर के सौंदर्यीकरण के दिशा में यह पहला प्रयास है। आनेवाले दिनों में  शहर का समूचा कोना एल.ई.डी से जगमग होगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                    सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर आज नगरीय प्रशासन, उद्योग एवं वाणिज्यिक कर मंत्री अमर अग्रवाल ने बिलासपुर शहर के विकास के लिए 01 करोड़ के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।  अग्रवाल ने उस्लापुर में स्थित पाटीदार भवन में 10 लाख रूपये के सांस्कृतिक भवन, मगरपारा के अम्बेडकर स्कूल में बीस लाख रूपए की लागत से तैयार प्रथम तल हाल और शेड निर्माण, तारबाहर चैक से पुलिस परेड ग्राउण्ड तक 37 लाख रूपये के स्ट्रीट लाईट और 40 लाख रूपये की लागत से तैयार रोड डिवाईडर का लोकार्पण किया। मंत्री ने पाटीदार भवन के प्रथम तल निर्माण के लिए 10 लाख देने का एलान किया है।

                            नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने आम लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिलासपुर तेजी से बढ रहा है।patidar bhavan uslapur me krakram me mantri amar agrwal (1) यहां विभिन्न धर्म-जाति के लोग निवास करते हैं। यहां की सामाजिक समरसता को देश में नजीर के रूप में लिया जाता है। हमारी कौमी एकता की सबसे बड़ी मिसाल है। उन्होंने उस्लापुर स्थित पाटीदार भवन के प्रथम तल निर्माण का लोकार्पण करते हुए कहा कि पाटीदार एक व्यवस्थित समाज है। समाज को संगठित कर चल रहा है। यह भवन समाज के लोगों ने ही बनाया है।

              निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने मगरपारा स्थित अम्बेडकर स्कूल स्थित नवनिर्मित हॉल और शेड को आम लोगों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि इससे स्कूली बच्चों को लाभ मिलेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा अन्य शैक्षणिक गतिविधियां सुगमता के साथ संचालित होंगी। स्कूली बच्चों में शिक्षा के साथ उनमें छुपी प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों से कहा कि शिक्षा ही सफलता का मूल मंत्र है। सांसद  साहू ने कहा कि यह स्कूल 100 साल का हो गया है। इसका संरक्षण जरूरी है। स्कूल के लिए नवनिर्मित हॉल उपयोगी साबित होगी।

dr. ambedkar school me shade ve pratam tal atrikt  kamra nirman ka lokrpan mantri amar agrwal (2)

          निकाय मंत्री ने आज स्ट्रीट लाइट और डिवाइडर को आम जनता को समर्पित किया। स्विच आन करते ही लिंक रोड एलईडी से रोशन हो गया। इस मौके पर महापौर किशोर राय ने कहा कि नगरीय प्रशासन मंत्री ने आज शहर के विकास में एक और अध्याय जोडा है। उन्होंने आज तारबाहर चौक से पुलिस परेड ग्राउण्ड तक लगाए गए स्ट्रीट लाईट को विलासपुर वासियों को समर्पित किया है। यह सड़क शहर की जीवन रेखा है। बेहतर प्रकाश व्यवस्था होने से लोगों को रात्रि के समय आने-जाने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। जो इशारा करता है कि बिलासपुर स्मार्ट सिटी की ओर चला गया सार्थक और मजबूत कदम है।   link road divaider  me streete light ka baton dwara subrab mantri amar agrwal(24)

                            इस मौके पर अमर अग्रवाल ने डिवाईडर का भी लोकार्पण किया। निगम आयुक्त रानू साहू ने स्ट्रीट लाईट और डिवाईडर के संबंध में जानकारी दी। इसके अलावा नगर निगम के जरिए कराये जा रहे विभिन्न कार्यों के बारे में भी जानकारी दी।

                                           कार्यक्रम के दौरान एमआईसी सदस्य उमेश चन्द्रकुमार, व्हीरामाराव, मनीष अग्रवाल, पार्षद अखिलेश बाजपेई, प्रकाश यादव, बंसी साहू, मीनाक्षी बोमार्डें, गीता बेन पटेल, किशोर कुशवाहा, विजय ताम्रकार, एल्डरमेन महेश चन्द्रिकापुरे, मीना गोस्वामी, रमेश जायसवाल, राजकुमार पमनानी, रामदेव कुमावत, प्रवीण सेन, पूर्व महापौर विनोद सोनी समेत अन्य पार्षदगण, समाज के गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

close