निकाय मतदानः बिलासपुर निगम और पेन्ड्रा ने बनाया रिकार्ड…महिलाओं ने 60 प्रतिशत..31 प्रतिशत से अधिक थर्ड जेन्डर ने किया अधिकार का उपयोग

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर—प्रदेश समेत बिलासपुर में भी 21 दिसम्बर को निकाय चुनाव सम्पन्न हुआ। जिले के  एक नगर निगम,दो नगर पालिका समेत 6 नगर पंचायतों में मतदाओं ने अपने अधिकारों का उपयोग किया। एक बार फिर पेन्ड्रा नगर पंचायत ने के जागरूकता का परिचय देते हुए रिकार्ड मतदान किया है। बिलासपुर में सर्वाधिक कम यानि 57 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने अधिकारों का उपयोग किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    प्रदेश समेत बिलासपुर में भी निकाय चुनाव डेढ़ दशक बाद बैलेट पेपर से हुआ। हमेशा की तरह इस बार भी पेन्ड्रा के मतदाताओं ने जागरूकता का परिचय देते हुए सर्वाधिक संख्या में मतदान किया। बिलासपुर की जनता ने सबसे कम मात्र 57.11 प्रतिशत वोट डाले। पेन्ड्रा में महिला और पुरूष मतदाओं ने अन्य क्षेत्रों की तुलना में सर्वाधिक मतदान किया। 

बिलासपुर नगर निगम

           बिलासपुर निगम के कुल 57.11 मतदाओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। बिलासपुर में कुल मतदाताओं की संख्या 4 लाख 53 हजार छः है। पुरूष मतदाताओं की आबादी 2 लाख28 से अधिक और महिला मतदाताओं की संख्या 2 लाख 24 हजारा से अधिक है। चुनाव में 1 लाख 32 हजार 418 पुरूष, 1 लाख 26 हजार 300 महिला मतदाताओं के अलावा 47 में से 15 थर्ड जेन्डर मतदाताओं ने मतदान किया।

तखतपुर नगर पालिका

        तखतपुर नगरपालिका में मतदाताओं की कुल संख्या 18 हजार 115 है। महिला मतदाताओं की संख्या 9156 और पुरूष मतदाताओं की संख्या 8959 है। यहां 6671 पुरूषों ने और 6717 महिलाओं ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत 74.46 दर्ज किया गया।

रतनपुर नगर पालिका

          रतनपुर नगरपालिका में कुल मतदाताओं की संख्या 9113 है। पुरूष 9312 और महिला मतदाओं की संख्या 9156 है। 7408 पुरूष और 7124 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। नगरपालिका में कुल 14532 लोगों ने ही मतदान किया। मतदान का प्रतिशत 78.90 रहा।

नगर पंचायत बिल्हा

बिल्हा नगर पंचायत में कुल 8784 मतदाताओं में से 6838 मतदाताओं ने ही अपने अधिकारों का उपयोग किया। यहां कुल 77.85 प्रतिशत मतदान किया।

नगर पंचायत बोदरी

              बोदरी नगर पंचायत में मतदाताओं की कुल संख्या 15378 है। पुरूष मतदाताओं की संख्या 7594 और महिलाओं की संख्या 7784 है। महिला पुरूष मिलाकर कुल 74.81 प्रतिशत लोगों ने ही मतदान किया।

नगर पंचायत मल्हार

मल्हार नगर पंचायत में महिला पुरूष मतदाताओं की कुल संख्या 7292 है। यहां महिला मतदाता 3557 और पूरुष मतदाताओं की संख्या 3714 है। कुल 5373 मतदाताओं ने यानि 73.68 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया है। एक मात्र थर्ड जेन्डर मतदाता ने मतदान नहीं किया है।

नगर पंचायत  कोटा

कोटा नगर पंचायत में महिला और पुरूष मिलाकर कुल मतदाताओं की संख्या 14536 है। इसमें पुरूष 7208 और महिला मतदाता की संख्या 7328 है। कुल मिलाकर 10851 मतदाताओं ने ही अपने अधिकारों का उपयोग किया। यहां मतदान प्रतिशत 74.65 दर्ज किया गया है।

नगर पंचायत पेन्ड्रा

            जिले में सर्वाधिक मतदान प्रतिशत पेन्ड्रा नगर पंचायत में दर्ज किया गया है। नगर पंचायत में मतदाओं की कुल संख्या 11011 है। पुरूष 5366 और 5645 महिला मतदाता है। यहां 4422 यानि 82.41 प्रतिशत पुरूषों ने और 4483 यानि 79.42 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। कुल 8905 मतदाताओं ने वोट डाला। वोट प्रतिशत 80.87 दर्ज किया गया है।

नगर पंचायत गौरेला

            गौरेला नगर पंचायत में मतदाताओं की कुल संख्या 14757 है। यहां पुरूष मतदाओं की संख्या 7206 और महिला मतदाताओं की संख्या 7551 है। मतदान हुए वोटो में महिलाओं की संख्या 5319 और पुरूषों की संख्या 5307 है। गौरेला नगर पंचायत में कुल 10626 लोगों ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत यानि 72.01 प्रतिशत दर्ज किया गया। महिला मतदाताओं का प्रतिशत 70.44 और पुरूषों का 73.65 प्रतिशत पाया गया। 

जिले में मतदान का प्रतिशत

            बिलासपुर निकाय चुनाव में कुल 60.73 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 5 लाख 61 हजार 297 है। पुरूष मतदाओं की संख्या 2 लाख 82 हजार 134 और महिला मतदाताओं की संख्या 2 लाख 79 हजार 115 है। कुल मिलाकर जिले के निकाय चुनाव में 3 लाख 40 हजार 850 लोगों ने मतदान किया। 1 लाख 73 हजार 761 यानि 61.59 पुरूषों ने और 1 लाख 67 हजार 74 मतलब 59.86 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान में किया। जिले के 48 थर्ड जेन्डर मतदाताओं में मात्र15 लोगों ने ही मतदान किया। थर्ड जेन्डर का मतदान प्रतिशत 31.25 दर्ज किया गया है।

close