रायपुर।सरकार के निगम-मंडलों में नियुक्ति पर चर्चा के लिए सीएम भूपेश बघेल ने गुरूवार को मंत्रियों की बैठक बुलाई थी।करीब पांच घंटे तक चली बैठक में मंत्रियों के सुझाव लिए गए। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के साथ-साथ दो सीनियर विधायक सत्यनारायण शर्मा और धनेन्द्र साहू को भी आमंत्रित किया गया। बैठक में स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव मौजूद नहीं थे, लेकिन उन्होंने फोन से अपनी तरफ से सुझाव दिए।सूत्रों के अनुसार बैठक में जिलों के सुझाए गए कुछ नामों पर भी चर्चा हुई, कुछ नाम बैठक में आए, और कुछ नाम दिल्ली से भी आए।चर्चा है कि अरूण वोरा निगम मंडल के लिए असहमत नहीं हैं, लेकिन अमितेष शुक्ला ने किसी निगम मंडल के लिए मना कर दिया। वही अभी 5-7 मनोनयन ही होंगे, और ये भी दिल्ली से नामों पर मंजूरी मिल जाने के बाद होंगे।CGWALL NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने यहाँ क्लिक कीजिये
साथ ही मीटिंग मे संसदीय सचिव बनाने पर भी चर्चा हुई और यह विचार सामने आया कि हर लोकसभा क्षेत्र से एक-एक कांगे्रस विधायक को संसदीय सचिव बनाया जाए। इसमें ऐसे लोकसभाध्यक्ष को छोड़ देने की चर्चा हुई जहां से मंत्री अधिक हैं।मीडिया रेपोर्ट्स के अनुसार आधा दर्जन विधायकों को संसदीय सचिव बनाया जा सकता है। साथ ही साथ करीब दर्जनभर से अधिक निगम मंडल, आयोगों में नियुक्तियां की जाएगी।
- तलवार और फरसा के साथ 2 गिरफ्तार,,,आरोपियों ने किया सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास,,,फरारियो की तलाश
- कांग्रेस प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह पार्टी से बर्खास्त,,, 6 साल के लिए प्राथमिक सदस्यता खत्म,,,पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप
- साले साहेब के बाद अब कांग्रेस के लोग जीजाजी मांग रहे हैं, स्मृति ईरानी का रॉबर्ट वाड्रा पर हमला
- आप नेता संजय सिंह ने बीजेपी पर स्पेक्ट्रम आवंटन में लापरवाही बरतने का लगाया आरोप
- करण जौहर ने क्लिक की Ananya Pandey की Photo, तो इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने कहा- LOVE….
सूत्रों के अनुसार कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों को निगम-मंडलों में जगह देने पर सहमति बनी है। साथ ही साथ क्षेत्रीय संतुलन को बनाए रखने पर जोर दिया गया। जिन जिलों को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया है वहां के नेताओं को निगम मंडलों में रखने पर सहमति बनी है। रायपुर के अलावा बिलासपुर, और नांदगांव के कई नेताओं को निगम-मंडल में जगह मिल सकती है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा में कहा था कि मंत्रियों से चर्चा के बाद सूची हाईकमान को भेजी जाएगी। हाईकमान की मुहर लगने के बाद नियुक्तियां होंगी। उन्होंने कहा कि नियुक्तियां जल्द होने की संभावना है।