निगम आयुक्त पाण्डेय भी कोरोना पाजीटिव..मंगलवार को जिले में 15 मरीजों का नाम दर्ज..मस्तूरी में सर्वाधिक 12 और बिलासपुर में तीन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- जिले में सोमवार को कुल 15 कोरोना पाजीटिव की संख्या दर्ज की गयी है। सर्वाधिक मरीज मस्तूरी से 12 की संख्या में पाए गए हैं। जबकि बिलासपुर में तीन मरीजों की पहचान हुई है। दोपहर से अफवाह उड़ रही थी कि निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय कोरोना पाजीटिव है। देर शाम रिपोर्ट मिलने के बाद जानकारी मिली की अफवाहों में दम था। मेडिकल टीम ने प्रभाकर पाण्डेय की रिपोर्ट को कोरोना पाजीटिव पाया है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

               सोमवार को कुल 15 मरीज जिले में कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं। जबकि बिलासपुर शहर में मरीजों की संख्या कुल 3 दर्ज की गयी है। मस्तूरी में पाए गए 12 में से दो जबकि बिलासपुर में एक मरीज महिला मिली है। कुल 15 में से तीन मरीजों का टेस्ट सिम्पटोमेटिक और 13 मरीजो का टेसट एसिम्टोमेटिक हुआ है।

 निगम आयुक्त को कोरोना पाजीटिव

                देर शाम अफवाहों को विराम तब लगा जब स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय को कोरोना पाजीटिव पाया गया। यद्यपि दोपहर तक बताया जा  रहा था कि पाण्डेय ने जागरूकता के मद्देन जर टेस्ट कराया है। लेकिन शाम होते खबर मिली कि प्रभाकर पाण्डेय कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं। फिलहाल उनका इलाज किया जा रहा है।

close