निगम इंजीनियर पर महिला कर्मचारी का आरोप..कहा-जीना किया मुश्किल..पुलिस और जिला प्रशासन से लगाई गुहार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— निगम में कार्यरत महिला कम्प्यूटर आपरेटर ने सहायक यत्री पर मानसिक प्रताड़ना और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। नगर निगम की महिला कर्मचारी ने जिला प्रशासन,पुलिस और मानवाधिकार आयोग के अलावा राज्य महिला आयोग को पत्र लिखा है। जिला प्रशासन से लिखित शिकायत कर महिला ने बताया कि सहायक यत्री ने जीना मुश्किल कर दिया है। बात बात पर अनाप शनाप शब्दबाण छोड़ता है। सबके सामने जलील करता है। जिसके कारण वह बहुत परेशान हो चुकी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                जिला प्रशासन से नगर निगम में पदस्थ महिला कम्प्यूटर आपरेटर ने सहायक यंत्री के खिलाफ मानसिक प्रताड़ना की शिकायत की है। महिला कर्मचारी दुर्गेश पाण्डेय ने बताया कि वह सरकंडा थाना क्षेत्र में अशोकनगर  में रहती है। पति का निधन हो चुका है। नगरपालिक निगम के जल कार्य विभाग में कम्प्यूटर आपरेटर का काम करती है।

                      महिला कर्मचारी दुर्गेश ने बताया कि कार्य के दौरान विभागीय अधिकारी सहायक यंत्री अजय श्रीवासन आए दिन प्रताडित करता है। सबके सामने जलील करता है। मानसिक रूप से परेशान करता है। जिसके कारण वह बहुत परेशान है। बात बात पर अनाप शनाप आरोप लगाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। डांट फटकार के दौरान ऐसे शब्दों का प्रयोग करता है जिसके कारण मेैं अन्दर से टूट गयी हूं।

                दुर्गेश पाण्डेय के अनुसार रोज रोज सहायक यंत्री की अव्यवहारिक डांट फटकार के बाद मानसिक तनाव में है। जिला प्रशासन से दुर्गेश ने निवेदन किया है कि मुझे मानसिक प्रताड़ना से छुटकारा दिलाने का कष्ट करें। यदि मेरे साथ कोई अप्रिय घटना होती है इसके लिए सहायक यंत्री अजय श्रीवासन जिम्मेदार होंगे।

close