निगम की संयुक्त टीम ने किया औचक निरीक्षण…मूर्ति निर्माण में पीओपी पर लगाय प्रतिबंध..कहा होगी कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—निगम अमला और पर्यावरण संरक्षण मंडल की संयुक्त टीम ने आज मूर्ति निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया। जगह-जगह नवरात्रि के लिए दुर्गा प्रतिमा निर्माण स्थल जांच पड़ताल के दौरान नगर निगम और पर्यावरण संरक्षण मंडल की टीम ने गंभीरता से लिया । इस दौरान मूर्ति निणकर्ताओं को पीओपी की मूर्ति नहीं बनाने का टीम में शामिल अधिकारियों ने विशेष निर्देश दिए।
                 पर्यावरण संरक्षण मण्डल ने पीओपी की मूर्तियां का पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया है। आयुक्त सौमिल रंजन चौबे के निर्देश पर नवराों त्रि और दुर्ग पूजा उत्सव को देखते हुए रविवार को निगम और पर्यावरण मंडल की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न मूर्ति निर्माणकर्ताओं के यहां औचक निरीक्षण किया। टीम  ने इमलीपारा, तोरवा, राजकिशोर नगर क्षेत्र के मूर्ति निर्माण स्थलों का मुआयना किया।
         निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सभी मूर्तिकारों को पीओपी की मूर्ति नहीं बनाने की समझाइश दी। बावजूद इसके यदि मूर्तियां पीओपी की बनाई जाती है और पकड़े जाने पर टीम ने सख्त कार्रवाई की बात भी कही। निरीक्षण के दौरान टीम के सदस्यों में उपायुक्त जागृति साहू, स्वास्थ्य अधिकारी डा ओंकार शर्मा, ई ई मनोरंजन सरकार, ई ई पीके अग्रवाल, ई ई चौबे, पर्यावरण संरक्षण मंडल के सीके अहिरवार शामिल थे।
TAGGED: , , ,
close