निगम की 24 सीटें महिलाओं को सुरक्षित…59 के लिए निकलेगी लॉटरी…जनसंख्या से होगा SC,ST सीट का फैसला

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—मतदाता सूची पुनरीक्षण और नवीनीकरण का कार्य शुरू हो गया है। निगम का हिस्सा बने नए क्षेत्रों की मतदाता सूची को भी अपडेट किया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार 21 अक्टूबर को बिलासपुर नगर निगम की मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। इसके पहले राज्य शासन आरक्षण नियमों का पालन करते हुए 18 अक्टूबर को प्रदेश के सभी निगमों,पालिकाओं और पंचायती क्षेत्रों के प्रमुखो की रिजर्वेशन सीट का एलान कर देगा। मतदाता सूची तैयार होने के बाद पार्षदों के वार्डों का एलान जिला स्तर पर जिला प्रशासन करेगा। बिलासपुर के 70 वार्डों का आरक्षण एलान मतदाता सूची तैयार होने के बाद किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    18 अक्टूबर को प्रदेश समेत बिलासपुर नगर निगम मेयर सीट के लिए रिजर्वेशन का  फैसला हो जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है इस बार बिलासपुर नगर निगम मेयर का पद सामान्य पुरूष हो सकता है। 21 अक्टूबर तक निगम की मतदाता सूची भी तैयार हो जाएगी। इसके बाद निगम के सभी 70 वार्डों के लिए आरक्षण  सूची का प्रकाशन जिला प्रशासन करेगा।

बहरहाल वार्डों में आरक्षण को लेकर लोग गुणा भाग करने लगे हैं। बताया जा रहा है कि 70 वार्डो में 12 प्रतिशत सीट आदिवासियों के लिए रिजर्व होगा। मतलब 70 वार्डो का 12 प्रतिशत 8.4 सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होगा। मतलब 8 सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित होगा। 4 प्रतिशत में 70 का 2.8 सीट यानि तीन सीट अनुसूचित जाति के चेहरों के लिए सुरक्षित रहेगा। इन सीटों के लिए लाटरी नहीं निकाली जाएगी। सीटों का निर्धारण जनसंख्या के आधार पर होगा। इसके अलावा एससी के 8 और एसटी के तीन सीटों पर 33 प्रतिशत महिला आरक्षण भी होगा। मतलब एससी के 8 में से तीन सीट और एसटी के 3 तीन में से एक सीट महिलाओं के लिए आरक्षित होगा।

70 से 11 सीट घटाने के बाद बाकी बचे 59 सीटों के लिए लाटरी निकाली जाएगी। 59 सीटों में लाटरी सिस्टम से 25 प्रतिशत सीट ओबीसी कोटा के लिए निकाली जाएंगी। 17.5 यानि 17 सीट ओबीसी के लिए होगी। 17 सीटों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत यानि 5.6 सीट मतलब 6 सीट ओबीसी महिलाओं के लिए होगी।

70 में कुल 42 सीटें अनारक्षित होंगी। यहां भी महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत के हिसाब से सुरक्षित सीट की संख्या 14 होगी। बाकी बची 28 सीटें अनारक्षित पुरूषों के लिए होंगी। इस सीट से सभी वर्ग के लोग भी चुनाव लड़ सकेंगे।

महिलाओं को मिलेंगी कुल 24 सीट

वार्ड आरक्षण के समय महिलाओं के लिए कुल 33 प्रतिशत सीट आरक्षित होगी। एससी और एसटी सीट का चयन लाटरी से ना होकर जनसंख्या के आधार पर होगा। महिला आरक्षण नियम के अनुसार एससी के लिए 3 और एसटी महिला के लिए 1 सीट रिजर्व रहेगा। बाकी बची सीटों में लाटरी के बाद ओबीसी कोटे की 17 में से 6 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।

बाकी बचे 42 अनारक्षित सीटो में से 33 प्रतिशत के हिसाब से 14 सीट अनारक्षित महिलाओं के खाते में जाएंगी।  कुल 28 सीटें अनारक्षित पूरुषो के लिए होगा। इस तरह 70 में से सभी वर्गों को मिलाकर महिलाओं के लिए 24 सीट आरक्षित रहेंगी।

close