निगम चुनाव घमासान…वार्ड 9 से 12 के संभावित प्रत्याशी…धरमलाल, सियाराम, राजेन्द्र और सतनाम की भी होगी परीक्षा

BHASKAR MISHRA
12 Min Read

 बिलासपुर—विधानसभा लोकसभा चुनाव के बाद निकाय चुनाव ने भी दस्तक दे दिया है। एक डे़ढ़ महीने बाद आदर्श आचार संहिता लग जाएगी। प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया जाएगा। खासकर 13 नगर निगम क्षेत्र में आरक्षणवार घोषणा के बाद बहरहाल सरगर्मियां भी तेज हो गयी है। नगर पंचायतों और नगरपालिकाओं में भी चुनावी की सुगबुगाहट तेज हो गयी है। बिलासपुर निगम क्षेत्र विस्तार के बाद मतदाताओं में समय से पहले संभावित प्रत्याशियों के नाम को दिलचस्पी बढ़ गयी है। स्मार्ट सिटी बनने और निगम विस्तार के बाद बिलासपुर नगर निगम का पहला चुनाव होगा। एक नगर पालिका,दो नगर पंचायत समेत 15 ग्राार् पंचायतों के जुड़ने से बिलासपुर नगर निगम की ना केवल आबादी बल्कि क्षेत्र भी बढ़ गया है। पढ़िए सीजी वाल में निगम क्षेत्र के 1 से 70 वार्डों की चुनावी रिपोर्ट–

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            बात  सिरगिट्टी नगर पंचायत क्षेत्र की। सिरगिट्टी फाटक पार सिरगिट्टी नगर पंचायत कभी कांग्रेस का गढ हुआ करता था। कांग्रेस नेता सतनाम सिंह खनूजा का क्षेत्र में बोलबाला हुआ करता था। विवाद के बाद पद से हटते ही रसूख में बेशक कमी आई हो लेकिन सतनाम का प्रभाव क्षेत्र में आज भी अपेक्षाकृत कम लेकिन कायम है। सतनाम सिंह खनूजा की नजर मेयर पद पर है जाहिर सी बात है कि पार्षद चुनाव नहीं लड़ेंगे। पत्नी पूजा खनूजा भी क्षेत्र में हार के साथ जनप्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। फिलहाल क्षेत्र में भाजपा का दबदबा है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का अच्छा प्रभाव है। सिरगिट्टी क्षेत्र में टिकट वितरण के समय धरमलाल कौशिक प्रमुख होंगे। सामने सतनाम सिंह खनूजा की कितनी चलती है…यह समय बताएगा। क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को हल्के में नहीं लिया जा सकता है।  क्षेत्र में सिख मतदाताओं की संख्या प्रभावी है। आप नेता जसबीर सिंह के प्रभाव को नकारा नहीं जा सकता है।

वार्ड क्रमांक–9….यातायात नगर—ओबीसी-

                       परिसीमन के बाद तिफरा नगर पा्लिका के कुछ क्षेत्रों को लेकर सिरगिट्टी केे ज्यादातर क्षेत्रों को मिलाकर याताायात नगर वार्ड क्रमांक 9 का गठन किया गया। वार्ड में ट्रांसपोर्टनगर,परसदा ग्राम पंचायत,पुलिस कालोनी,अभिलाषा परिषद,नयापारा आवास बस्ती को शामिल किया गया है। क्षेत्र में कुल मतदाताओं की कुल संख्या 5373 है। क्षेत्र में भाजपा का दबदबा है। विधायक धरमलाल कौशिक के अलावा जनता कांग्रेस से लौटकर कांग्रेस पार्टी का चेहरा बने पूर्व विधायक सियाराम कौशिक का परिवार परसदा ग्राम पंचायत में ही रहता है। दोनों परिवारों का क्षेत्र में अच्छा प्रभाव है। कांग्रेस से पार्षद टिकट दावेदार मनहरण कौशिक का भी घर परसदा बस्ती में है।  युवाओं में राजेन्द्र शुक्ला लोकप्रिय हैं।

                      कांग्रेस पार्टी यातायात नगर से मनहरण कौशिक को टिकट दे सकती है। मनहरण सियाराम कौशिक के भाई हैं। मनहरण की पत्नी ममता कौशिक जिला पंचायत सदस्य हैं। परिवार का राजनैतिक ही नहीं बल्कि सामाजिक स्तर पर गांव से होकर सीमा के बाहर तक रसूख है। मनहरण कौशिक की माने तो पार्टी का निर्णय सिर आंखों पर लेकिन मेयर टिकट की दावेदारी करेंगे। पत्नी ने क्षेत्र में काम किया है। जिला स्तर पर मजबूती के साथ क्षेत्र की समस्याओं को उठाया है। निश्चित रूप से वार्ड क्रमांक 9 में कांग्रेस की जीत होगी।

                                         कांग्रेस चेहरा महेन्द्र कौशिक मण्डी अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में तिफरा मण्डी उपाध्यक्ष हैं। जाहिर सी बात है कि महेन्द्र के दावे को आसानी से दरकिनार नहीं किया जा सकता है। संजय कौशिक परसदा ग्राम पंचायत के सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ पंच भी हैं। उन्होने भी टिकट दावेदारी का मन बनाया है। कांग्रेस से राकेश यादव ने भी टिकट दावेदारी का फैसला किया है। राकेश यादव की माता वर्तमान में सिरगिट्टी नगर पंचायत पार्षद हैं।

                   भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय चेहरा पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरेश कौशिक का भी है। कौशिक दावेदारों की फेहरिस्त में अपना नाम ऊपर पाते हैं।  भाजपा संगठन में सक्रिय परसदा के पूर्व सरपंच दुर्गेश कौशिक ने भी पार्षद बनने का मन बनाया है। दुर्गेश के अनुसार पार्टी टिकट भी देगी..और जीतुंगा भी। परसदा के एक अन्य पूर्व सरपंच ज्ञान कौशिक भी वार्ड विधायक बनने की ख्वाहिश है । ज्ञान कौशिक धरमलाल के करीबी हैं। ज्ञान की पत्नी अंजली वर्तमान में ग्राम पंचायत नेत्री हैं।

वार्ड क्रमांक–10–गुरू गोविंद सिंह नगर…सामान्य 

                            परिसीमन के बाद वार्ड क्रमांक 10 गुरू गोविन्द सिंह नगर के रूप में सामने आया है। वार्ड में सिख मतदाताओं की बहुलता है। वार्ड में कुल 6756 मतदाता हैं।

 भाजपा,कांग्रेस के अलावा जसबीर सिंह की आम आदमी पार्टी का भी अच्छा प्रभाव है। वार्ड में तारबाहर फाटक से इन्द्रपुरी नगर, महिमानगर आदर्शनगर ,भवानी नगर, आवास पारा,सिरगिट्टी समेत सूर्यवंशी मोहल्ला को शामिल किया गया है। क्षेत्र में भाजपा से मनोज दुबे और कांग्रेस का सतनाम सिंह खनूजा बड़े चेहरे हैं।

                     संभावना है कि भारतीय जनता पार्टी वार्ड 10 समान्य सीट से मनोज दुबे को मैदान में उतार सकती है। मनोज दुबे नगर पंचायत के पार्षद रह चुके हैं। दूसरी बार उन्होने अपने प्रत्याशी को जिताया। तीसरी बार पत्नी गायत्री दुबे को मैदान में ना केवल उतारा बल्कि जिताया भी। मनोज का दावा है कि पार्टी ने भरोसा किया तो भरोसा को कायम भी रखूंगा।

                                      वार्ड 10 से भाजपा का दूसरा बड़ा चेहरा दुर्गेश यादव का है। वर्तमान में दुर्गेश वार्ड पांच से पार्षद हैं। सामान्य सीट पर वार्ड एक की पार्षद शांति सेंगर भी दावा करेंगी। एल्डरमैन हरपाल सिंह भी दावेदारी करेंगे। एल्डरमैन भृगु अवस्थी भी मैदान में उतरने को तैयार हैं।

                       कांग्रेस पार्टी वार्ड क्रमांक दस से सतनाम सिंह खनूजा की सिफारिश को महत्व दिया जाएगा। खनूजा सिरगिट्टी नगर पंचायत के सदस्य से लेकर अध्यक्ष रह चुके हैं। पत्नी भी चुनाव लड़ चुकी हैं। इस समय सतनाम सिंह पार्टी में अहम पद पर हैं। वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद आनन्द प्रसाद मैदान में उतर सकते हैं। आनन्द पाठक भी बड़े दावेदार हैं। आनन्द पाठक की पार्टी में विशेष हैसियत है। किसान कांग्रेस के जिला बाड़ी में अहम पद पर काबिज हैं।  वार्ड 2 के पार्षद नरेन्द्र सोनवानी भी चुनाव लड़ना चाहते हैं। पुष्पेन्द्र साहू भी टिकट की दावेदारी करेंगे।

वार्ड क्रमांक-11—संत कबीरदास नगर…ओबीसी

   सिरगिट्टी नगर पंचायत का हिस्सा रेलवे क्रासिंग से लेकर तारबाहर फाटक,बन्नाक चौक,बिजली आफिस,घनश्याम किराना स्टोर,रेलवे सीमा से तारबाहर फाटक तक को मिलाकर वार्ड क्रमांक 11 का जन्म हुआ है। वार्ड में कुल मतदाताओं की संख्या 6274 है। कांग्रेस का क्षेत्र में अच्छा प्रभाव है। भाजपा भी मजबूत है। आम आदमी पार्टी की भी दस्तक है। यहां भी सतनाम और राजेन्द्र शुक्ला के प्रभाव को देखा जा सकता है। भाजपा से धरमलाल कौशिक की यहां भी अहम भूमिका होगी।

                      संतकबीर दास नगर में कांग्रेस खेमे से टिकट के सबसे बड़ा दावेदार रामायन रजक हैं। रामायण रजक प्रदेश झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी रहे हैं। संगठन में प्रदेश स्तर पर अच्छी दखल है। प्रदेश संगठन में रामायण को बड़े नेताओं का आशीर्वाद भी हासिल है। रामायण को पूरी उम्मीद है कि किकट मिलेगी। उन्होने जनसम्पर्क भी शुरू कर दिया है। जनता से हमेशा की तरह लगातार संवाद भी कर रहे हैं। युवा नेता मनोज जायसवाल भी कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं।  मनोज में बेशक रामायण से कम राजनैतिक अनुभव हो…लेकिन जोश में कमी नहीं है।

                                                 वार्ड क्रमांक 11 में भाजपा की सबसे बड़ा चेहरा निवर्तमान सिरगिट्टी नगर पंचायत अध्यक्ष केशरी इंगोले का है। यद्यपि केशरी इंगोले की कार्यशैली काफी विवादास्पद रही है। धरमलाल कौशिक का उन्हें आशीर्वाद हासिल है। यही कारण है कि उठापटक के बीच भी केशरी ने अपने कार्यकाल को पूरा किया। क्षेत्र के नेता मनोज दुबे का दावा है कि केशरी इंगोले सिरगिट्टी क्षेत्र के विकास में मील की पत्थर हैं। बेशक कांग्रेस ने प्रायोजित विवादों में केशरी को जब तब घसीटा। लेकिन कांग्रेसियों को हमेशा मुंंह की खानी पड़ी है। यदि भाजपा ने केशरी पर विश्वास किया तो चुनाव जरूर जीतेंगी। सिरगिट्टी नगर पंचायत के एल्डरमैन बलराम देवांगन, निवर्तमान पार्षद राजाराम प्रजापति,पार्षद सुरेश साहू,पार्षद नितीन साहू भी दावेदारी करेंगे। मनोज का दावा है कि टिकट मिलने के बाद सभी लोग प्रत्याशी के लिए मिलकर काम करेंगे।

वार्ड क्रमांक—12…बुढ़ादेव नगर…अनुसूचित जनजाति

                             सिरगिट्टी नगर पंचायत और औद्योगिक क्षेत्र का अहम आदिवासी क्षेत्र वार्ड है। वार्ड में आदिवासी समाज की बहुलता है। लेकिन चर्चित प्रत्याशियों का दोनों ही दलों में टोंटा है। आम आदमी पार्टी की भी क्षेत्र में दखल है। मजदूर वर्ग मतदाताओं की बहुलता है। वार्ड में मतदाताओं की कुल संख्या 5770 है। परिसीमन से पहले सिरगिट्टी नगर पंचायत में भाजपा से तीन बार की पार्षद रह चुकी संगीता ध्रुव टिकट की प्रबल दावेदार हैं। रिकार्ड के मद्देनजर इस बार भी संगीता की दावेदारी को संगठन के लोग वाजिब मानते हैं। लेकिन एक दूसरा पुरूष चेहरा ध्रुव भी है। ध्रुव का दावा है कि संगठन ने टिकट दिया तो चुनाव जीतकर दिखाएंगे। संगठन टिकट दे या ना दे..लेकिन टिकट के लिए प्रयास करेंगे।

कांग्रेस की तरफ से एक मात्र बड़ा और महत्वपूर्ण चेहरा सूरज मरकाम का है। वार्ड में सूरज मरकाम की अच्छी सक्रियता है। माना जा रहा है कि सूरज पार्षद चुनाव जरूर लड़ेंगे। साथ ही नगर पंचायत पार्षद चुनाव में संगीता के हाथों हार का बदला भी लेंगे। कांग्रेस के जुझारू कार्यकर्ता सोनू उइके की भी दावेदारी को अहम माना जा रहा है।

close