निगम नेता प्रतिपक्ष कौन..?..दुर्गा सोनी और विधानी में दौड़..प्रेम प्रकाश पाण्डेय करेंगे फैसला

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— नगर पालिका निगम बिलासपुर मुख्य विपक्षी दल भाजपा पार्षद दल नेता का चुनाव 15 मार्च को किया जाएगा। पार्षद दल का चुनाव भारतीय जनता पार्टी कार्यलाय में भाजपा पार्षद दल की बैठक में होगी। इस दौरान पूर्व मंत्री और बिलासपुर निगम चुनाव प्रभारी प्रेम प्रकाश पाण्डेय विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इसके अलावा अमर अग्रवाल और धरम लाल कौशिक समेत भाजपा के दिग्गज नेता भी बैठक में शामिल होंगे। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

               भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 15 मार्च को भाजपा पार्षदों की बैठक भाजपा कार्यालय में होगी। इस दौरान पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय की उपस्थिति में भाजपा पार्षद दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। बैठक में छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक पूर्व निकाय मंत्री अमल अग्रवाल और सांसद अरूण साव विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

          जानकारी हो कि निगम चुनाव को  दो महीना पूरे हो चुके हैं। अभी तक भाजपा की तरफ से पार्षद दल के नेता का एलान नहीं किया गया है। भाजपा पार्षद दल का नेता निगम में निगम नेता प्रतिपक्ष की हैसियत रखेगा। 

         भाजपा पार्षद दल की बैठक मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह समेत जिला भाजपा संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। जानकारी के अनुसार संभावना  है कि  निगम के पूर्व सभापति अशोक विधानी को भाजपा पार्षद दल का नेता बनाया जा सकता है। इसके अलावा तगड़े संघर्ष के बाद जीत हासिल करने वाले दुर्गा सोनी भी नेता प्रतिपक्ष के दौड़ में आगे चल रहे हैं। 

 

close