निगम ने किया एक शतक आवेेदन का निराकरण

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
suraaj_naniबिलासपुर—निगम ने आज लोकसुराज अभियान का शिविर लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में लगाया। 25 और 26 वार्ड से करीब 94 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही शिविर में उपस्थित अधिकारियों ने सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया। शिविर में नगर निगम के विभिन्न विभागों समेत अन्य शासकीय विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
                                   लालबहादुर स्कूल में आयोजित निगम के सुराज शिविर में आज करीब 102 से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया गया। जानकारी के अनुसार अधिकारियों तक करीब 108 आवेदन पहुंचे। वार्डों की बिजली,पानी, सफाई के व्यवस्था की शिकायतों को दूर करने के साथ ही 102 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। निगम के स्वास्थ्य विभाग एवं राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन ने स्वास्थ्य परीक्षण किया।  94 मरीजों के बीच निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।
                      शिविर में पार्षद कमल कौषिक, पुष्पा दुबे, पूर्व पार्षद गोपी ठारवानी समेत निगम के अधीक्षण अभियंता एवं नोडल अधिकारी भागीरथ वर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. ओंकार शर्मा, नरेन्द्र चौहान, सहायक अभियन्ता आर.एस.चैहान, डाॅ. अशोक दीक्षित के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

अंतिम सूची का प्रकाशन

Join Our WhatsApp Group Join Now

बिलासपुर—नगर पालिक निगम में निःशक्तजनों के बैकलाॅग पदों पर भृत्य, सहायक पम्प संचालक, क्लीनर/हेल्पर पद के लिए अंतिम सूची जारी कर दी गयी है।अंतिम सूची का प्रकाशन निगम के सूचना पटल और वेवसाईड पर अपलोड कर दिया गया है।

close