निगम ने दिखाया तालिबानी चेहरा..अटल

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG-20160327-WA0004 बिलासपुर— गुपचुप तरीके से नेहरू चौक के घेरे को कम किये जाने को लेकर कांग्रेस ने आज नेहरू चौक पर धरना प्रदर्शन किया। हाथ में पोस्टर लेकर निकाय मंत्री और निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव,वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष सिंह ठाकुर,शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, नेता प्रतिपक्ष निगम शेख नजरूरद्दीन,निगम पार्षद प्रवक्ता शैलन्द्र जायसवाल,शहर कांग्रेस प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय, महेश दुबे,पीनाल उपवेजा समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम की कार्यशैली के खिलाफ हाथ में पोस्टर और बैनर लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। मालूम हो कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने निगम प्रशासन ने शहर के सभी चौक चौराहों के घेरे को कम करने का आदेश दिया है। नेहरू चौक के घेरे को भी कम किया जाना था। कुछ दिन पहले कांग्रेसियों ने निगम आयुक्त रानू साहू और पुलिस कप्तान से मिलकर नेहरू चौक को यथास्थित रखने की मांग की थी। बीती रात को निगम प्रशासन ने कांग्रेसियों के विरोध के मद्देनजर नेहरू चौक के घेरे को जेसीबी से उखाड़ फेंका। शहर के किसी भी नागरिक को इस कार्रवाई की भनक तक नहीें हुई। नाराज कांग्रेसियों ने कार्रवाई के खिलाफ आज चौक पर धरना प्रदर्शन कर नाराजगी जाहिर की है।

                                           पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश और निगम प्रशासन शहरIMG-20160327-WA0001 की जनता को अंधेरे में रखकर अपनी मनमानी कर रहा है। अटल ने बताया कि नेहरू चौक शहर की ना केवल पहचान है। बल्कि धरोहर भी है। इसे कई दशक पहले सोच विचार कर बनाया गया था। नेहरू चौक पर यातायात व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की परेशानी भी नहीं थी। इसकी मुख्य वजह नेहरू चौक का निर्माण पूरी तरह तकनीकी आधार पर किया गया है। चौक को सिर्फ हटाने के लिए हटाया गया है। चूंकि इस चौक से शहर की पहचान जुड़ी है। इसलिए इससे छेड़छाड़ किया गया है। अटल ने बताया कि शासन की तुगलकी और तालीबानी रवैया से शहर का आम नागरिक आहत है।

                        शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर ने कहा कि रात्रि को निगम की कार्रवाई का अर्थ है कि उन्हें भली भांति पता है कि नेहरू चौक के साथ छेड़छाड़ गलत है। इस कार्रवाई से जाहिर होता है कि भाजपा और महापौर ने अपना जनाधार खो दिया है। यदि इसी तरह से निगम का काम किया जाता रहा तो शहर की जनता के कोप से कोई भी भाजपाई बच नहीं पाएगा। बोलर ने कहा कि नेहरू चौक से छेड़छाड़ किये जाने का जवाब निगम प्रशासन को देना होगा।

                        शैलेन्द्र जायसवाल ने बताया कि शहर गंदगी की ढेर पर बैठा है। पानी की कोई व्यवस्था नहीं हुई है। गर्मी सिर पर है। सड़कों की हालत किसी ने छिपा नहीं है। यातायात के नाम पर चौराहों से छेड़छाड़ भाजपा के मानसिक दिवालिएपन को जाहिर होता है। चौराहों को छोटा करने से यातायात व्यवस्था दुरूस्त नहीं होने वाला है। इसके लिए भाजपा और निगम प्रशासन को शहर के गणमान्य लोगों से विचार विमर्श करना चाहिए। लेकिन महापौर को अपने गुटबाजो से फुर्सत नहीं है। कांग्रेस पार्टी निगम प्रशासन की इस ओछी कार्रवाई का विरोध करती है।

close