निगम में रिकार्ड कर वसूली..टारगेट से अभी भी दूर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG20161205161837बिलासपुर—- नोटबंदी अभियान का किसी को फायदा हुआ हो या ना हुआ हो…नगर निगम को फायदा जरूर हुआ है। निगम को अभी तक दस करोड़ का राजस्व मिल चुका है। निगम को अभी भी बड़े कारदाताओं का इंतजार है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                नोटबंदी अभियान के बीच नगर निगम को साढ़े दस करोड़ रूपए का राजस्व मिला है। जलकर,संपत्तिकर,बाजार कर,बिजली कर समेत अन्य करों को मिलाकर निगम ने इस साल नवम्बर महीने में रिकार्ड वसूली की है। बावजूद इसके निगम को अभी भी करीब 14 करोड़ राजस्व का नुकसान है।

               मालूम हो कि नगर निगम को बाजार से करीब 25 करोड़ रूपए कर के रूप में वसूलना है। उम्मीद थी कि लोग नोटबंदी अभियान में लोग पुराने नोट से करों का भुगतान करेंगे। लोगों ने ऐसा किया भी बावजूद इसके टारगेट से निगम 14 करोड़ दूर है। निगम राजस्व अधिकारी पूर्णिमा श्रीवास्तव ने बताया कि अभी भी समय बाकी है। लोग कर जरूर जमा करेंगे। टारगेट भी पूरा होगा…। जबकि सत्र को खत्म होने अभी भी तीन महीना बाकी है।

                                            पूर्णिमा श्रीवास्तव के अनुसार कई लोगों ने पिछले दस साल का कर जमा नहींं किया है। नोटबंदी घोषणा के बाद कुछ लोगों ने कर जमा तो किया..लेकिन बहुत लोगों को अभी भी इंतजार है। उम्मीद है कि बड़े करदाता भी जल्द ही कर का भुगतान कर देंगे। शासन ने भी पुराने नोट से कर चुकाने का समय दिया है।

close