निगम सभापति शेख नजरूद्दीन कोरोना पाजीटिव..सामान्य सभा में शामिल पार्षदों पर मंडराया खतरा..अधिकारियों में हड़कम्प

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर— नगर निगम सभापति शेख नजरूद्दीन ऊर्फ छोटे पार्षद कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं। खबर के बाद पार्षदों और निगम अधिकारियों में जमकर ह़ड़कम्प मच गया है। छोटे पार्षद एक दिन पहले ही टेस्ट कराया था। रिपोर्ट पाजीटिव पाया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      बताते चलें कि 13 अगस्त को स्वर्गीय लखीराम आडिटोरियम में निगम की पहली सामान्य सभा की बैठक हुई। बैठक में मेयर से लेकर सभी 70 पार्षदों के अलावा निगम कर्मचारी और कलेक्टर प्रतिनिधि दिव्या अग्रवाल भी मौजूद थीं। कार्यक्रम संचालन के दौरान शेख नजरूद्दीन असहज महसूस कर रहे थे। और अन्त में उनकी स्थिति बहुत खराब हो गयी। और सीधे घर चले गए।

             एक दिन पहले छोटे पार्षद ने आरटीपीसीआर कराया। आज स्वास्थ्य टीम कोरोना पाजीटिव घोषित कर दिया है। वहीं शेख नजरूद्दीन के कोरोना पाजीटिव की खबर के बाद निगम कर्मचारियों और सभी पार्षदों में हड़कम्प मच गया है।

             बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के बाद सभी ने एक साथ स्वल्पाहार भी किया था। फिलहाल निगम में हड़कम्प और पार्षदों के अलावा छोटे पार्षद से मिलने वालों की हालत खराब है।

close