निगरानी बदमाश अकलतरा में पकड़ाया…7 साल से फरार था स्थायी वारंटी..पुलिस ने न्यायालय में किया पेश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— तारबाहर थाना पुलिस ने सात से फरार स्थायी वारंटी को धर दबोच है। निगरानी बदमाश  को पुलिस ने पकड़कर न्यायालय में भी पेश  कर दिया है। आरोपी पर सात पहले एक शिकायत पर तारबाहर थाने में मामला दर्ज था। कई बार वारंट निकलने के बाद भी पुलिस पकड़ने मथी। मालूम चला  कि आरोपी शहर से फरार है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ स्थायी वारंट निकाला गया था।सीजीवालडॉटकॉम के WhatsApp ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे 

Join Our WhatsApp Group Join Now
                          एडिश्लन एसपी ओ.पी.शर्मा ने बताया कि थाना तारबाहर के निगरानी बदमाश को अकलतरा से पकड़ा गया है। आरोपी का नाम बहादुर सिंह पिता जालिम सिंह है। आरोपी बहादुर सिंह वायरलेस कालोनी का रहने वाला है। शिकायत के बाद आरोपी बहादुर से सिंह पिछले सात साल से फरार था। उसे कई बार पकडने का प्रयास किया गया। लेकिन पुलिस को कामयाबी नहीं मिली।
               ओपी शर्मा के अनुसार आरोपी के खिलाफ स्थायी वारंट जारी था। मुखबिर से जानकारी मिली कि आरोपी इस समय अकलतरा में छिपा है। जानकारी मिलते ही पकड़ने के लिए जवान को भेजा गया। रविवार को आरक्षक प्रमोद कसेर ने बहादुर को धर दबोचा। आरोपी को जरूरी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
close