निगहबानी और पुलिस की होली..रैली में आईजी भी शामिल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

po_holiबिलासपुर- तीन साल बाद पुलिस जवानों ने जमकर होली खेली। 23 और 24 तारीख को ड्यूटी के बाद पुलिस जवानो ने थाने से लेकर पुलिस लाइन तक रंग गुलाल उडाया। होली के जश्न में आईजी पवन देव, एसपी अभिषेक पाठक और सभी राजपत्रित अधिकारी मौजूद थे।  जवानो ने आलाधिकारियो के साथ जमकर होली का आनंद उठाया।  आईजी पवन  देव ने रैली निकाल कर जवानों के होली उत्सव को यादगार बना दिया।

                                  रैली में जवानों ने अपने अधिकारियों के सामने बुरा ना मानों होली का नारा लगाया।  डीजे की धुन पर ठुमके लगाते सभी पुलिसकर्मी एक दूसरे को होली की बधाई देते नज़र आए। होली  रंग के बीच आईजी पवन देव और पुलिस कप्तान अभिषेक पाठक की उपस्थिति  ने जवानों के उमंग को दुगुना कर दिया। सभी ने नाच गाकर होली की खुशीया मनाई।

                          महिला थाना और कोतवाली में डीजे की धुन पर सभी पुलिस जवान जमकर ठुमके लगाते हुए रंग और उत्साह के पर्व को चार चांद लगा दिया। रंग से सराबोर जवानो को आईजी ने कहा की तीन साल से बिलासपुर का पुलिस महकमा होली नही मनाया है। इस बार पुलिस लाइन में होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। होली खेलने के साथ-साथ हमें शहर की सुरक्षा व्यवस्था भी बनाये रखना है। पुलिस लाइन में होली का जश्न मनाने के बाद आईजी, एसपी, सीएसपी समेत सभी राजपत्रित अधिकारियो ने रैली निकाली। रैली शहर के सभी चौक चौराहो का भ्रमण करते हुए लाइन पहुंची। इस दौरान आईजी ने शहरवासियो से शांति पूर्वक होली मनाने और शांति व्यवस्था कामय रखने का आग्रह किया।

——–000

close