निजी अस्पताल भी तैयार करें डेटाबेस…कलेक्टर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

jila swasth samiti ki karkarni samiti ki baithak  (1)बिलासपुर– कलेक्टर अन्बलगन पी. ने जिले में गर्भवती माताओं और बच्चों का पूर्ण टीकाकरण शतप्रतिशत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए टास्कफोर्स की बैठक आज कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने जिले में टीकाकरण की प्रगति पर गहरा असंतोष जताया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

           अक्टूबर तक जिले में लगभग 83 प्रतिशत पूर्ण टीकाकरण किया गया है। मरवाही और बिल्हा में सबसे कम टीकाकरण हुए हैं। कलेक्टर ने टीकाकरण के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी बीएमओ को निर्देशित किया कि उनके क्षेत्रान्तर्गत उप स्वास्थ्य केन्द्रों में कार्यरत एएनएम मुख्यालय में अनिवार्य रूप से रहें। जो मुख्यालय में नहीं रहते, उनके खिलाफ कार्यवाही भी करें। सभी बीएमओ अलग-अलग सेक्टरों में जाकर मीटिंग करें और टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा करें। निजी अस्पताल भी टीकाकरण के डेटाबेस की जानकारी दें। जो प्राइवेट अस्पताल इसकी जानकारी नहीं देते हैं उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाये।

                         बैठक में जिले में संस्थागत प्रसव की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिले में एम.एम.आर. को कम करने के लिए विभिन्न विभागों के समन्वय से कार्यवाही करने पर बल दिया गया। बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सूर्यप्रकाश सक्सेना, सिविल सर्जन डॉ. बी.आर.नंदा, जिला टीकाकरण अधिकारी, डीपीएम, सभी बी.एम.ओ., बी.पी.एम. एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

close