निजी शिक्षण संस्था द्वारा संचालित बी.एड.कोर्स के लिए फीस तय

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर।राज्य शासन द्वारा दुर्ग जिले के कुम्हारी स्थित एक निजी शिक्षण संस्था आई.सी.एफ.ए.आई. विश्वविद्यालय में बी.एड. की पढ़ाई के लिए वार्षिक फीस 32 हजार रूपए निर्धारित की गई है। यह फीस वर्ष 2018-19 से 2020-21 तक लागू रहेगी। यह राशि प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति की अनुशंसा पर तय की गई है।  यह शुल्क सम्मिलित ग्रोथ, डेव्हलपमेंट चार्ज और अन्य सभी शुल्क को मिलाकर तय किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

नया रायपुर, मंत्रालय के स्कूल शिक्षा विभाग से यह आदेश जारी किया गया है। आदेश में बताया गया है कि अध्ययन करने वालो छात्रों में से प्रति छात्र 1500 रूपए काशन मनी के रूप में लिया जा सकता है। यह राशि संबंधित छात्र के लिए वापसी योग्य है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि समिति द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लेना अथवा निर्धारित मद से अन्य मद में फीस लेना केपिटेशन फीस माना जाएगा तथा संबंधित दोषी संस्था के ऊपर अधिनियम के प्रावधान के अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

संस्था से परिवहन शुल्क (ट्रांसपोर्ट फीस) छात्रावास शुल्क एवं मेस शुल्क न लाभ-न हानि के आधार पर उपयोगकर्ता से लिया जाएगा। विश्वविद्यालय शुल्क एवं काउंसिलिंग शुल्क विश्वविद्यालय अथवा शासन द्वारा निर्धारित राशि ही ली जानी है। ज्ञातव्य है कि ऊपर में दर्शायी गई अंतिम राशि अधिकतम है। यदि कोई भी शिक्षण संस्था कम राशि लेकर पाठ्यक्रम संचालित करना चाहती है तो वह मान्य है।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close