निरतु के जंगल में लगा रहे थे दांव..पांच जुआरी गिरफ्तार..नगद समेत मोटर सायकल,मोबाइल और बावन पत्ती जब्त

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— मुखबिर की सूचना पर बिलासपुर पुलिस ने धावा बोलकर जुआरियों को निरतु सोढी के जंगल मे रंंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास बावन परी के अलावा पांच मोटर सायकल और बरामद किये गए हैं। एडिश्नल एसपी ओमप्रकाश बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर कार्रवाई की गयी है। जंगल में घेराबंदी कर पांच जुआरियों को पकड़ा गया है। आरोपियों के पास से 30 से अधिक रूपए और मोबाइल समेत बावन परी के साथ कुछ वाहनों को भी जब्त किया गया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                एडिश्नल एसपी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि पुलिस कप्तान अभिषेक मीणा को लगातार सूचना मिल रही थी कि जुआरी छिपकर अपने मंसूबों को अंंजाम दे रहे हैं। इसी क्रम मेंं आज पुलिस कप्तान को जानकारी मिली कि सोढी निरतु के जंगल में जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की स्पेशल टीम ने जुआरियों के खिलाफ अभियान चलाया। कोई बचकर भागने में कामयाब ना हो इसके लिए प्लानिंग के साथ जाल बिछाया गया।

                  जुआरियों को सोठी निरतु स्थित जंगल में घेराबंदी की गयी। पुलिस टीम ने मौके पर छापामार कार्रवाई कर पांच जुआरियों को रंगे हाथ जुआ खेलते धर दबोचा। जुआरियों के पास से 30 हजार से अधिक नगद 4 नग मोबाइल और बावन परी को जब्त किया गया है। इसके अलावा पांच मोटरसायकल भी बरामद किए गए हैं। सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है।

एडिश्नल एसपी शर्मा ने बताया कि कार्यवाही के दौरान प्रधान आरक्षक अशोक कश्यप, शोभित कैवर्त्य, आरक्षक तरुण केशरवानी,दीपक उपाध्याय,गोविंद शर्मा,संजीव जांगड़े,मनोज बघेल,विवेक की मुख्य भूमिका थी।

आरोपियों के नाम

                                  पकड़े गए जुआरियों के नाम यशवंत यादव पिता मोहनलाल यादव उम्र 37 वर्ष निवासी जिला जांजगीर, ननकी यादव पिता मुकुंडा यादव उम्र 48 वर्ष निवासी जांंजगीर है। इसके अलावा अन्य आरोपियों के नाम धीरेंद्र कुमार कुर्रे पिता बैसाखू राम कुर्रे उम्र 34 वर्ष निवासी मरकाडीह नैला चौकी जांजगीर चांपा, अनवर अली पिता सफर अली उम्र 37 वर्ष निवासी नेवसा हरदीबाजार कोरबा और लैन दास पिता गंगाप्रसाद बंजारे उम्र 38 वर्ष थाना सीपत बिलासपुर के रहने वाले है।

close