निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले 40 मतदान कर्मचारियों को कलेक्टर ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

Shri Mi
3 Min Read

रामानुजगंज(पृथ्वीलाल केसरी)।विधानसभा निर्वाचन 2018 के लिए मतदान दलों में पीठासीन अधिकारी/मतदान दल अधिकारी के रूप नियुक्त अधिकारी-कर्मचारियों का प्रशिक्षण 22 अक्टूबर से 26 अक्टूबर  तक लाईवलीहुड कॉलेज भेलवाडीह बलरामपुर में प्रातः 10.30 बजे से प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु आदेशित किया गया था। किन्तु 40 अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हीरालाल नायक ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तत्काल स्पष्टीकरण सहायक नोडल अधिकारी चुनाव प्रशिक्षण एवं जिला शिक्षा अधिकारी रामानुजगंज के माध्यम से प्रस्तुत करने को कहा है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

संतोष प्रद एवं समय-सीमा पर जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर इनके विरूद्ध एक पक्षीय कार्यवाही की जावेगी। प्रशिक्षण में अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों में पीठासीन अधिकारियों में बृज भान कुमार  गर्ग प्रार्चाय महाविद्यालय राजपुर,  जगरूप राम टोप्पो माध्यमिक शाला खटंगपारा,हरिनाथ वर्मा प्रधानपाठक शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कुसमी,सीताराम जायसवाल व्याख्याता हाई स्कूल चांकी,सुनील कुमार ठाकुर व्याख्याता टी (एल.बी.) कन्या हायर सेकेण्डरी रामानुजगंज, अमर सिंह धुर्वे प्रधान पाठक प्राथमिक शाला मेंढारी, महेंद्र कुमार प्रधान पाठक माध्यमिक शाला कोनियापारा ओदारी,कमला राम कुर्रे प्रधान पाठक प्राथमिक शाला चंवरसरई,लक्ष्मी नारायण सिंह प्रधान पाठक प्राथमिक शाला पशुपतिपुर शामिल हैं।

इसी प्रकार मतदान अधिकारी क्रमांक-01 अरविन्द खाखा शिक्षक टी (एल.बी.) माध्यमिक शाला दलधोआ, ओमप्रकाश भगत एवं रामप्रताप राजवाड़े ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कुसमी, अनिल कुमार मिंज एवं जगदेव राम व्याख्याता टी (एल.बी.) माध्यमिक शाला गोविन्दपुर,बाल किशोर प्रभाकर व्याख्याता पंचायत शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल शंकरगढ़,उमेश कुमार कश्यप व्याख्याता टी (एल.बी.) शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल रेहड़ा,जवाहर राम शिक्षक टी (एल.बी.) माध्यमिक शाला डुमरखोरका,संजय पटेल ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी बलरामपुर,शिवप्रसाद अगरिया शिक्षक टी (एल.बी) माध्यमिक शाला महुआरीपारा इंजानी,मतदान अधिकारी क्रमांक 02 विनोद कुमार भगत शिक्षक (पंचायत) शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सामरी, रोहित गुप्ता शिक्षक (पंचायत) माध्यमिक शाला धनेशपुर,तेजनारायण राम सहायक शिक्षक टी (एल.बी) प्राथमिक शाला पटेलपारा विकासखंड राजपुर,श्रीमती पुष्पा कुशवाहा पर्यवेक्षक कार्यालय परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास रघुनाथनगर,श्रीमती उर्मिला भारती परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास बलरामपुर,शत्रुघन केंवट शिक्षक (पंचायत) शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सिधमा,संदीप कुमार लकड़ा सहायक शिक्षक टी (एल.बी) प्राथमिक शाला धौली,सुरेश सिंह शिक्षक ई (एल.बी.) प्राथमिक शाला नवापारा, क्रुस झरना बड़ा शिक्षक टी (एल.बी) शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कमारी, शिलानंद कुजूर शिक्षक ई (एल.बी.) प्राथमिक शाला नवापारा,मुकेश पांडे शिक्षक (पंचायत) माध्यमिक शाला बालक बलरामपुर तथा मतदान अधिकारी क्रमांक 03 धिरेंद्र सिंह सहायक शिक्षक टी (एल.बी) प्राथमिक शाला सीधाटोली,बालेश्वर किंडो सहायक शिक्षक टी (एल.बी) प्राथमिक शाला धनवार कला,प्रभात मिंज सहायक शिक्षक टी (एल.बी) प्राथमिक शाला मंगरहारा,अमोद कुजूर सहायक शिक्षक (पंचायत) प्राथमिक शाला पिपराही, फुलसाय राम सहायक शिक्षक टी (एल.बी) प्राथमिक शाला बचवार, प्रभाकर मुखर्जी सहायक शिक्षक टी (एल.बी) प्राथमिक शाला सारंगपुर, मनीष सिंह सहायक शिक्षक (पंचायत), महादेव नागवंशी सहायक शिक्षक टी (एल.बी) प्राथमिक शाला प्रधानपारा, कल्पनाथ पैकरा सहायक शिक्षक (पंचायत) प्राथमिक शाला विशुनपारा, पल्लवी सिंह सहायक शिक्षक ई (एल.बी.) प्राथमिक शाला बालक राजपुर को निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close