निशुल्क शिविर में मरीजों की उमड़ी भीड़… डॉ.कारड़ा ने बताया…अनिश्चित जीवन बीमारियों की जड़…समय पर कराएं इलाज

BHASKAR MISHRA
तखतपुर-( टेकचंद कारड़ा)–अनियमित खान पान और दिनचर्या ही सारी बिमारियों की जड़ है। अनिश्चित जीवनचर्या से अच्छा खासा स्वस्थ्य शरीर बीमारियों का गढ़ बन जाता है। इंसान अस्वस्थ खुद को असहज और कमजोर महसूस करता है। यह बातें वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.सिद्धिकी ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम के दौरान कही। कार्यक्रम का आयोजन आरोग्य एडवांस डेंटल केयर नया बस  स्टैण्ड में किया गया। निशुल्क शिविर में 115 मरीजों का ईलाज किया गया।
                    आरोग्य एडवांस डेंटल केयर के प्रयास से नया बस स्टैण्ड स्थित कार्यालय में नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डां सिद्धीकी सुभान ने पुरानी बिमारी से परेशान मरीजों का इलाज किया। इस दौरान जोड त्वचा और एलर्जी साईटिका गठियावाद ब्लड सुगर थायराईड मसें बाल झडना मूत्र संक्रमण का परीक्षण किया गया। डॉ.सिद्धिकी ने बताया कि अनियमित और अनिश्चित दिनचर्या सभी रोग की जड़ है।
             निशुल्क शिविर में एक्यूप्रेशर से रीढ की हड्डी साईटिका समेत अन्य परेशानीयों का ईलाज न्यूरोथेरेपी और एक्यूप्रेशर से किया गया।   मुख एवं दंत रोग विशेषज्ञ डां कीर्ती कारडा, डां हिमेत कारडा ने पायरिया का इलाज किया। लोगों को इस बीमारी के कारण भी बताए। साथ ही रोग निदान के उपायों की जानकारी दी। डॉ किर्ती और डॉ.हिमेत ने मुंह की दुर्गंध दांतों का हिलना मसूडों की कमजोरी मसूडों का कालापन दांतों की हडडी कमजोर होना समेत अन्य रोगों का ना केवल इलाज किया बल्कि बचने के टिप्स भी दिए।
               डॉ.कारड़ा ने बताया कि शरीर में दांत महत्वर्ण अंगो में से एक है।  दांत खाद्य पदार्थ सेवन का प्रमुख आधार भी है।  दांतो की सुरक्षा बहुत जरूरी है। दांत की समस्या शरीर की अन्य बीमारियों में मददगार साबित होती है। इसलिए मुंह और दांत रोग के लिए जागरूकता की बहुत जरूरत है। निशुल्क शिविर में लगभग 115 मरीजों का ईलाज किया गया। इस अवसर पर नीलम देवांगन श्वेता सुमन तेंदुलकर अमित चंदवानी नेहा रमेश कारडा टेकचंद कारडा हीरा नत्थानी  विजय सोनी,अब्बास, विकास देवांगन,अथर्व कारड़ा,दीपक ठाकुर, अहिल्या बाई हेमंत देवांगन समेत गणमान्य लोग विशेष रूप से मौजूद थे।
close