नीतीश गुट ने शरद के 21 नेताओं को किया पार्टी से सस्पेंड

Shri Mi
1 Min Read

Nitish-sharadपटना।जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे नीतीश गुट पार्टी से शरद यादव गुट के लोगों को ठिकाने लगाते नजर आ रहा है। पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने शरद यादव के समर्थक माने जानेवाले 21 नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है।  इनमें कई पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद भी शामिल हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           वशिष्ठ नारायण सिंह ने जिन लोगों को सस्पेंड किया है, उनमें सबसे ऊपर पूर्व मंत्री रमई राम का नाम है। उनके अलावा सीतामढ़ी के पूर्व सांसद अर्जुन राय भी सस्पेंड होने वालों में शामिल हैं।

                         इनके अलावा राजकिशोर सिन्हा, पूर्व विधायक- वैशाली, विजय वर्मा, पूर्व विधान पार्षद-मधेपुरा, धनिकलाल मुखिया, जिलाध्यक्ष-सहरसा, सियाराम यादव – राज्य परिषद सचिव, विन्देश्वरी सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रमिक प्रकोष्ठ, इसराइल मंसूरी- राज्य परिषद सदस्य के अलावा कई जिलाध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्ष भी हैं। इन सभी पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close