“नीर-निधि” से मिलेगी बांधो के पानी की जानकारी

Shri Mi
3 Min Read

1495_0रायपुर। जल संसाधन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के बांधो में जल भराव की स्थिति की तत्काल जानकारी देने के उद्देश्य से विभाग द्वारा तैयार एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर ‘नीरनिधि’ का शुभारंभ किया। अग्रवाल ने स्थानीय नवीन विश्राम गृह में आयोजित अभियान लक्ष्य भागीरथी के शुभारंभ समारोह में इस सॉफ्टवेयर का लोकार्पण किया। इस मौके पर जल संसाधन विभाग के सचिव गणेश शंकर मिश्रा, जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता एच.आर. कुटारे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।जल संसाधन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस अवसर पर मोबाईल एप शुरू करने के लिए जल संसाधन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      जल संसाधन मंत्री ने कहा कि बरसात के मौसम में छत्तीसगढ़ के जलाशयों की स्थिति और अधिक वर्षा के समय जलाशयों से पानी छोड़े जाने पर आपात स्थिति के संबंध में त्वरित जानकारी दी जा सकती है। इससे बाढ़ की हालत में जनधन की हानि को रोकने में भी मदद मिलेगी।

                   जल संसाधन विभाग के सचिव गणेश शंकर मिश्रा ने इस अवसर पर बताया कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ के जलाशयों में जल भराव के आंकड़ो की जानकारी पत्र वाहक अथवा दूरभाष से उच्च कार्यालयों को भेजी जाती है। इन आंकड़ो का संकलन मुख्य अभियंता स्तर पर किए जाने के बाद प्रमुख अभियंता स्तर पर किया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया में छह से आठ घंटे का समय लगता है। ऐसी स्थिति में अति वर्षा के दौरान नदियों के जल स्तर बढ़ने की सूचना को आम लोगों तक पहुंचाने में बड़ी कठिनाई आती है।

                  सचिव ने बताया कि इन कठिनाइयों को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (एन.आई.सी.) के सहयोग से राज्य के जलाशयों में जल भराव की स्थिति की जानकारी तत्काल प्राप्त करने त्मंस ज्पउम ।चचसपबंजपवद ैवजिूंतम ‘नीरनिधि’ तैयार किया गया है। यह डेक्सटॉप कम्प्यूटर तथा एन्ड्रायड मोबाईल पर संचालित किया जाएगा। मोबाईल पर इस एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर से जलाशयों में जल भराव की स्थिति तत्काल प्राप्त की जा सकेगी। बाढ़ की स्थिति में इस एप्लीकेशन द्वारा जलाशयों से छोड़े गये पानी की मात्रा की सूचना जलाशयों के निचले भागों में स्थित नदियों के तटवर्ती गांवों के लोगों को प्राप्त हो सकेगी। इसके अलावा शासकीय विभागों के ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों जो कि बाढ़ नियंत्रण आदि कार्यो के लिए संलग्न होते है, उन्हें भी इस एप्लीकेशन के द्वारा तत्काल सूचना प्राप्त होगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close