नीलू को एक लाख की सहायता

BHASKAR MISHRA

majdoorबिलासपुर-निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने आज छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल योजना अन्तर्गत कार्यक्षेत्र में प्रभावित परिवारों को आज लाखों रूपए का चेक प्रदान किया। अमर अग्रवाल ने प्रभावित परिवार के सदस्यों को शासन से हर स्तर पर यथा संभव मदद का आश्वासन भी दिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने आज अपने निवास स्थान पर बीओसी योजना के तहत स्वर्गीय सतीश कुमार खटिक देवरीखुर्द निवासी की पत्नी को एक लाख रूपए का चेक प्रदान किया। नीलू खटिक का पति राजमिस्त्री का काम करता था। 21 मई को रेलवे क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान से गिरकर सतीश की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी थी। शासन की तरफ से आज अमर अग्रवाल ने मृतक की पत्नी नीलू को हर संभव का मदद का आश्वासन देते हुए एक लाख रूपए का चेक प्रदान किया।

                                                                       इस मौके पर मंत्री ने भुवनेश्वरी को साढ़े सैंतीस हजार और नंदकुमार को बीस हजार रूपए का चेक प्रदान किया। मालूम हो कि अंबेडकर नगर भुवनेश्वरी देवी रेजा का काम करती है। तिफरा में एक भवन निर्माण कार्य के दौरान चोट लगने से स्थायी रूप से अपंगता का शिकार हो गयी। इसी प्रकार अमरैया चौक निवासी नंद कुमार देवांगन राजमिस्त्री कार्य के दौरान चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। अमर अग्रवाल ने भुनेश्वरी को साढ़े सैंतीस हजार और नंदकुमार को इलाज के लिए बीस हजार रूपए का चेक दिया है। मिली जानकारी के अनुसार राज्य शासन ने बीओसी की विभिन्न योजनाओं के तहत लगभग सत्रह हजार से अधिक श्रमिक को लगभग छःकरोड़ की सहायता राशि प्रदान किया है।

                                                                          निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने बताया कि रमन सरकार गरीबों की हितैषी सरकार है। पिछले 12 साल में गरीबों ने भाजपा सरकार हमेशा अपने साथ पाया है। आगे भी ऐसा ही होता रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के एक एक घर में खुशियों का दीप जलाना ही प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। कोई भी गरीब भाजपा सरकार के रहते अपने आप को अकेला महसूस नहीं करेगा।आर्थिक सहायता मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने बताया कि इस सहायता से उन्हें भारी राहत मिली है।

close