नुक्कड़ नाटक के बहाने तंत्र पर चोट

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG_20160210_115130बिलासपुर—जिला शहर कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में आज नेहरू चौक पर आमसभा के साथ नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल,विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंह देव,पूर्व सांसद करूणा शुक्ला, कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव, संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय,कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला और नरेन्द्र बोलर समेत कांग्रेस के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             दिग्गज नेताओं की उपस्थित में आज नेहरू चौक में कांग्रेस ने सत्ता का दुरूपयोग और लोकतंत्र की हत्या पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। नाटक के जरिए कांग्रेस ने उपस्थित लोगों को अंतागढ़ टेप काण्ड मामले को जनता के सामने रखा। नुक्कड़ कलाकारों ने विभिषण, मुख्यमंत्री, डाक्टर और अन्य लोगों की भूमिका को पेश किया।

                    नुक्कड़ नाटक में कलाकारों ने अंतागढ़ टेपकाण्ड की एक की एक-एक बिन्दुओं की जानकारी आम लोगों के सामने पेशकर बताने का प्रयास किया कि वर्तमान सरकार किस तरह जनता के विश्वासघात किया है। कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से अजीत जोगी और अमित जोगी पर चोट किया। साथ ही मुख्यमंत्री और उनके दामाद की भूमिको को नाटक के जरिए सामने रखा। इस दौरान नुक्कड़ के कलाकारों ने प्रदेश लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत पर भी निशाना साधा।

                  सत्ता का दुरूपयोग और लोकतंत्र की हत्या के मंचन का भूपेश बघेल ने अंत तक आनंद उठाया। उन्होने कहा कि जनता भ्रष्टतंत्र को बर्दास्त नहीं करेगी। करूणा शुक्ला ने कहा कि चाउर वाले बाबा की करनी का फल जनता भाजपा को विधानसभा चुनाव में जरूर देगी। टीएस सिंह देव ने कहा कि अब सब कुछ सामने आगया है। उसी टेपकाँड का मंचन आज सबके सामने किया गया है।

पुतला दहन

         आमसभा और नुक्क़ड़ नाटक मंचन के बीच में ही जिला कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुलिस की आंख में धूल झोंककर प्रदेश मुखिया का पुतला दहन किया। जब तक पुलिस महकमें को पुतला जलने की जानकारी मिलती कांग्रेसियों ने अपना काम पूरा कर लिया था।

                   पुतला दहन के समय कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदेश सरकार होश में आयो के नारे लगाये।

close