नूतन चौक पर बनेगा कामर्शियल काम्पलेक्स..एमआईसी का फैसला…अब ठेकेदारी से चलेगा लखीराम आडिटोरियम

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- गुरुवार को निगम सभागार में मेयर इन कौंसिल की बैठक हुई। बैठक में निगम की आय बढ़ाने नूतन चौक मुख्य मार्ग पर कमर्शियल काम्पलेक्स बनाने को लेकर चर्चा हुई। बैठक मेयर रामशरण यादव की अध्यक्षता में सोशल डिस्टेंस का पालन करने साथ शाम 4 बजे से शुरू होने से देर तक चली।
 
              विकास भवन निगम सभागार में एमआईसी की बैठक हुई। बैठ कमें प्रस्ताव क्रमांक 1 से 5 तक में शासन के विभिन्न पेंशन योजना के पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति दी गई। प्रस्ताव क्रमांक 6 और 7 में सफाई ठेका 30 जून तक करने की बात हई। प्रस्ताव क्रमांक 8 में बृहस्पति बाजार स्थित नवनिर्मित कामकाजी महिला छात्रावास के लिए निविदा करने का निर्णय लिया गया। प्रस्ताव क्रमांक 9 में निगम परिक्षेत्र में जुड़े 3 नगरीय निकाय और 15 गांवों में संपत्तिकर, समेकित कर और जल कर निर्धारण एजेंडा पर चर्चा हुई। प्रस्ताव 10 में महापौर के स्थल निरीक्षण के दौरान भारतीय नगर माधव तालाब सौंयदर्यीकरण करने के निर्देश दिए गए थे। जिसपर 1 करोड़ 96 लाख रुपए का प्राक्लन तैयार कर राशि उपलब्ध कराने शासन को पत्र लिखने का निर्णय लिया गया।
 
           बैठक में प्रस्ताव क्रमांक 13 में 335 कर्मचारियों 59 कार्य करने की स्वीकृति दी गई। प्रस्ताव क्रमांक 14 में सहायक ग्रेड 3 को रायपुर नगर निगम में संविलियन के लिए एनओसी देने का निर्णय लिया गया। प्रस्ताव क्रमांक 15 में नगर निगम में जुड़े मिशन क्लीन सिटी के कार्य को स्वीकृति दी गई। प्रस्ताव 18 में नगर निगम के बजट पर चर्चा की गई। आवश्यक संशोधन के निर्देश दिए गए। प्रस्ताव 19 में स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल आडिटोरियम के संचालन करने संबंधित जारी निविदा के पात्र ठेकेदार को कार्य करने की स्वीकृति दी गई। संयुक्त संचालक आरबी वर्मा के सेवानिवृत्ती उपरांत संविदा नियुक्त के लिए शासन को पत्र भेजने की अनुमति दी गई।
 
              बैठक में सभी सदस्यों के बीच नूतन चौक स्थित मुख्य सड़क पर निगम की तरफ से  कमर्शियल काम्पलेक्स बनाने संबंधित बातों पर चर्चा हुई। कार्ययोजना बनाने के निदेश दिए गए। बैठक के दौरान एजेंडा से संबंधित सवालों के जवाब कमिश्नर  प्रभाकर पाण्डेय ने दिया। इस दौरान  सभापति शेख नजीरूद्दीन, एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, पुष्पेंद्र साहू, विजय केशरवानी,  सुनीता नामदेव गोयल, संध्या तिवारी, मनीष गढ़ेवाल, बजरंग बंजारे, परदेशी राज, सीताराम जायसवाल, अजय यादव, अपर आयुक्त राकेश जायसवाल, अधीक्षण अभियंता सुधीर गुप्ता, जीएस ताम्रकार, निगम सचिव राजेंद्र अवस्थी समेत सभी जोन कमिश्नर और विभागप्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
 
नक्शा पास करने करें कार्रवाई
 
       बैठक में मेयर रामशरण यादव ने निगम परिसीमन में जुड़े ग्रामीण क्षेत्र के नक्शा पास करने संबंधित परेशानियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के नक्शा पास करने के लिए विधिवत और जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close