बिलासपुर—कलेक्टर अन्बलगन पी. ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर आज कलेक्टोरेट में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निरन्तर प्रयत्नशील रहने की शपथ दिलाई। अपने कर्तव्य का पालन ईमानदारी से करने और भय अथवा पक्षपात के बिना कार्य करने तथा जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए निर्बाध रूप से कार्य करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर निर्मल तिग्गा, सभी डिप्टी कलेक्टर और कर्मचारी मौजूद थे।
कलेक्टर कार्यालय के सामने अन्बलगन पी.ने सभी को नियम और कानून के अनुरूप काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से किया गया कार्य जीवन को खुशहाल बनाता है। इससे ना केवल दूसरों को बल्कि खुद को भी आनन्द का अनुभव मिलता है। कलेक्टर ने कहा कि सरकारी नौकरी सेवा का दूसरा नाम है। जो सेवा करेगा। वह नैतिक रूप से सबल बनेगा।