नेता प्रतिपक्ष ने कहा..प्रदेश सरकार की असफलता को जन जन तक पहुंचाए.. रजनीश ने कहा..पीएम ने गाड़ा मील का पत्थर

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर–केन्द्रीय की नरेन्द्र मोदी सरकार के दूसरी पाली में पहले साल की उपलब्धियों की उपलब्धियों को वीडियों कांफ्रेंस के माध्यम से बिल्हा विधानसभा के नेताओं के सामने रखा गया।
 
           बिल्हा विधानसभा के जनसंवाद कार्यक्रम को नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा धरमलाल कौशिक ने संबोधित किया। कौशिक ने नेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार के पहले कार्यकाल में किए गए कार्यों की जानकारी दी। कोशिक ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में अभूतपूर्व विश्वास का वातावरण पैदा हुआ है। भारत की आन-बान-शान विश्व मंच पर स्थापित हुई है।
 
            कौशिक ने कहा कि  साहसिक निर्णयों से प्रधानमंत्री मोदी की छवि वैश्विक नेता के रूप में उभरी हैं। भारत का  विश्व में मान सम्मान बढ़ा है। कोरोना संकट का दूरदर्शितापूर्ण फैसलों से दुनिया चकित हुई है।  मोदी ने आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की परिकल्पना रखकर स्वदेशी अपनाने पर ज़ोर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने भाजपा के घोषणापत्र में व्यक्त संकल्पों पर काफी तेज़ी से पूरा किया है।
 
               धरमलाल ने बताया कि आने वाले वर्षों में प्रधानमंत्री का फैसला मील का पत्थर होगा। कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए विधानसभा नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश  सरकार ने प्रदेश के किसानों, आदिवासियों, युवकों, मज़दूरों, महिलाओं, तेंदूपत्ता संग्राहकों और परिजनों समेत सभी वर्गों के साथ दग़ाबाजी की है। भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ प्रदेश सरकार की विफलताओं को भी जन-जन तक पहुँचाने का काम पूर्ण मनोयोग से करें।

       कार्यक्रम में प्रस्तावना भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने पेश किया। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि कोरोना काल के दौरान प्रधानमंत्री के आव्हान पर देश की जनता ने थाली  ताली पीटकर अभूतपूर्व एकता का परिचय दिया है। कोरोना महामारी के दौरान भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर बिल्हा विधानसभा के कार्यकर्ताओं के  सेवा कार्य को हमेशा याद रखा जाएगा। 
 
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के दुसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर द्वारा वीडियों कांफ्रेंस के माध्यम से बेलतरा विधानसभा का जनसंवाद कार्यक्रम हुआ।
 
दुनिया हुई चकित…रजनीश सिंह
 
             बेलतरा विधानसभा जनसंवाद कार्यक्रम को स्थानीय विधायक रजनीश सिंह ने संबोधित किया। विधायक ने कहा कि केन्द्र सरकार ने इन एक वर्ष में जम्मू-कश्मीर में धारा 370 और अनुच्छेद 35-ए को खत्म कर ऐतिहासिक निर्णय लिया। कम्मू-कश्मीर व लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाकर लोगों को समानता और  सम्मान के साथ प्रधानमंत्री ने जीने का अधिकार दिया। प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन क़ानून बनाकर पाकिस्तान, अफगानिस्तान और  बांग्लादेश के पीड़ित अल्पसंख्यकों को नागरिकता प्रदान करने का काम किया। श्रीरामजन्मभूमि पर अयोध्या में भव्य मंदिर के निर्माण का फैसला लिया गया।
 
      अपने संबोधन में बेलतरा विधायक ने कहा कि एक ओर जब दुनियाँ के सभी विकसित और बड़े देश कोरोना संक्रमण के आगे घुटने टेके नज़र आ रहे हैं। ऐसे में भारत ऐसा सौभाग्यशाली देश है जहाँ संक्रमण और संक्रमितों की मृत्यु दर सबसे कम है। ऐसा  प्रधानमंत्री मोदी के प्रयास से ही संभव हुआ है।
Share This Article
close