नेता प्रतिपक्ष ने कहा…बनाया बात का बतंग़ड़…कुछ ने स्वार्थ के लिए चलाया अभियान…मालूम है नहीं लड़ूंंगा चुनाव

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर– मेरे बयान को तोड़मरोड़कर कुछ लोगों ने पेश किया। कुछ लोगों ने स्वार्थ सिद्ध के लिए बात को बतगड़ बनाया। मेरे बयान को गलत तरीके से पेश कर चलाया गया। मेरा उद्देश्य कभी भी कार्यकर्ताओं को अपमानित करने का नहीं रहा। हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर है। लेकिन सब जानते हैं कि मेरे बयान को बतंगड़ क्यों बनाया गया। यह बातें नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने पत्रकारों से कही। धरम लाल कौशिक ने कहा कि सबको मालूम है कि मैं इस समय क्या हूंं। जाहिर सी बात है कि लोकसभा चुनाव नहीं लडूंगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              जिला स्तरीय युवा कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने भाजपा कार्यालय पहुचे नेता प्रतिपक्ष धर्मलाल कौशिक ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होने बातचीत के दौरान कवर्धा विधायक और वनमंत्री मोहम्मद अकबर पर निशाना साधा। उन्होने कहा कि भारत जैसे विशाल लोकतंंत्र में सर्वधर्म समुदाय का दो महापर्व है। नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि देश की आजादी बहुत महंगी है। देश का एक-एक नागरिक स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर शहीदों को याद करता है। परम्परानुसार अतिथि इन दो खास दिनों पर तिरंगे को सलामी कर आजादी को याद करता है। लेकिन सरकार के वरिष्ठ मंत्री ने परम्पराओं का पालन नहीं कर शहीदों और देश की भावनाओं का अपमान किया है। इसके लिए वरिष्ठ मंत्री को माफी मांगनी चाहिए। धरमलाल ने कहा कि प्रदेश के मुखिया ने पार्टी कार्यालय में तिरंगा ना फहराकर पार्टी ध्वज फहराया। मुख्यमंत्री ने भी राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया है। मुख्यमंत्री को भी माफी मांगनी चाहिए।

                                  विधानसभा में हारे लोगों को क्लस्टर प्रभारी बनाया गया है। इस लेकर पार्टी में भी अंसतोष है। धरम लाल कौशिक ने कहा कि लोगों को  समझने में फेर हुआ है। दरअसल क्लस्टर प्रभारी कार्यक्रमों को सफल संचालन के लिए बनाया गया है। शक्ति केन्द्रों को मार्गदर्शन करेंगे। कई प्रकार के कार्यक्रम हैं जिन्हें क्लस्टर प्रभारियों की मार्गदर्शन और अनुभवों के साथ करना है। धरम ने कहा कि अजय चन्द्राकर की नाराजगी क्लस्टर प्रभारियों को लेकर नहीं थी। बल्कि प्रभारियों के कामकाज को लेकर नाराजगी थी।

                    आपने कहा कि विधानसभा में हार की मुख्य वजह कार्यकर्ताओं ने ठीक से काम नहींं किया। अब तो बयान को लेकर पार्टी के अन्दर से विरोध शुरू हो गया है। धरमलाल कौशिक ने कहा कि दरअसल मेरा ऐसा आशय ही नहीं था। लेकिन लोगों ने गलत आशय के साथ बयान को कार्यकर्ताओं तक पहुंंचाया है। इसके पीछे का मुख्य कारण लोकसभा चुनाव के पहले तक कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरे। लेकिन ऐसा होने नहीं देंगे। कौशिक ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही तीन बार भाजपा की सरकार बनी है। आगे भी कार्यकर्ताओं के दम पर जीत मिलेगी। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर ही है।

                                              क्या लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। धरमलाल कौशिक ने मुस्कुराते हुए कहा कि आप सबको मालूम है कि मैं लोकसभा चुनाव नहीं लडूंगा। पार्टी ने मेरे लिए जिम्मेदारी तय कर दी है। आप क्यों पूछ रहे हैं…मुझे मालूम है। सच तो यह है कि मैं लोकसभआ चुनाव नहीं लड़ूंंगा। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को कितना टारगेट दे रहे हैं। धरमलाल कौशिक ने कहा कि हम अपना टारगेट जानते हैं। जितनी सीट इस भाजपा के पास है उससे एक भी सीट कम नहीं होगी।

close