नेता प्रतिपक्ष ने किया प्रवासी मजदूरों में भोजन का वितरण..भाजपा नेताओं ने दिया साथ..धूप से बचने दिया छाता

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर——विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और भारतीय जनता पार्टी,जिलाध्यक्ष की अगुवाई में भाजपा नेताओं ने बस स्टैण्ड स्थित प्रवासी मजदूरों के बीच भोजन का वितरण किया।भाजपा नेताओं ने बताया कि बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा मंडल तिफरा-सिरगिट्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष की अगुवाई में प्रवासी मजदूरों के बीच लगातार भोजन वितरण कर रहे हैं। धरमलाल कौशिक पदाधिकारियों के साथ प्रतिदिन हाईटेक बस स्टैंड-तिफरा में सड़क मार्ग से आने वाले प्रवासी श्रमिको से मिल भी रहे हैं। साथ उन्हें  भोजन,पानी बोतल,गमछा,चप्पल,छाता,ग्लूकोज, फल,बिस्कुट भी दे रहे हैं। 24 मई 2020 को छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के साथ भाजपा  जिलाध्यक्ष ने भी श्रमिको को भोजन और अन्य सामग्रियों का वितरण कर सेवा-कार्य किया है।सीजीवालडॉटकॉम न्यूज़ के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये
 
                       प्रवासी श्रमिकों के सेवा कार्य मे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक,  जिला भाजपा के अध्यक्ष, तिफरा सिरगिट्टी भाजपा के मंडल अध्यक्ष बलराम देवांगन महामंत्री शीनू राव हरिशचंद्र साहू  जी तिफरा नगर पालिका के   पूर्व अध्यक्ष  रामु साहू परसदा के पार्षद दुर्गेश कौशिक जी राजाराम प्रजापति प्रसाद राव विजय मरावी   दीनू कौशिक राशिद उल्ला मोनू रजक रामु लहरे हर्ष ताम्रकार आशिष यादव रितेश अग्रवाल पार्षद श्यामलाल बंजारे जी श्याम कार्तिक जी  दिनेश बंजारे सतीश कश्यप मोहित राजपूत पुष्पा  राजपूत पवन छाबड़ा  एवं अन्य सभी भाजपा के जयेष्ठ श्रेष्ठ  कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
close