नोंट बांटना अपराध नहीं……भैयालाल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG20161211125202बिलासपुर— श्रम मंत्री भैयालाल रजवाडे ने बताया कि नोटबंदी से आम जनता को नहीं केवल कांग्रेस और अन्य पार्टियों को है। जिनके पास कालाधान है उन्हें नोटबंदी से तकलीफ हो रही है। देखते रहिए आगे आगे होता है क्या। जिनके पास नोट है वह बेचैन है। जिनके पास नहीं है वह खुश है। भैयालाल ने बताया कि चन्द्रकांत पटेल सालों साल से कंबल बांट रहे हैं। जोगी को आज दिखाई दिया। यदि चन्द्रांत ने नोट बांटा भी है तो जोगी को क्यों तकलीफ हो रही है। जिनके पास नोट है वह गरीबों को बांटेगा तो इसमें क्या बुराई है।

                              निजी प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे श्रममंत्री भैया लाल रजवाड़े ने छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से बताया कि नोटबंदी से कालेधन वाले परेशान है। आम जनता को कोई तकलीफ नहीं है। हमारे पास नोट नहीं है इसलिए सुखी हैं। लेकिन कालेधन वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। आगे-आगे देखिए अभी बहुत कुछ होने वाला है।

              भैयालाल रजवाड़े ने बताया कि ओव्हरसीज भाजपा अध्यक्ष चन्द्रकांत सालों साल से कंबल बांट रहे हैं। अब ही लोगों को तकलीफ हो रही है। अरे भाई उन्होंने गरीबों को नोट बांट दिया तो क्या गुनाह कर दिया। चुनाव भी तो नहीं है जिसके चलते जोगी जी परेशान हो रहे हैं। भाई जिसके पास पैसा है वही बांटेगा। आपके पास पैसा है तो आप भी बांटे। चन्द्रकांत नेक दिल इंसान हैं। उन्होने जो कुछ किया अच्छा गिया। मौके पर विधायक भी मौजूद थे..बताया जा रहा है कि उन्होने ही पुराना नोट गरीबों के खाते में डालने के लिए दिया है के सवाल पर भैयालाल रजवाड़े ने कहा कि तो क्या गुनाह हो गया। स्थानीय विधायक कार्यक्रम में गए थे। जरूरी नहीं कि उन्ही का नोट था। कार्यक्रम में सभी को बुलाया जाता है। स्थानीय विधायक गए तो क्या गुनाह कर दिया।

                               प्रदेश की कानून व्यवस्था ठीक नहीं है..मंत्री का लड़का एक कार्यक्रम में हवाई फायर कर देता है..कार्रवाई नहीं होती है के सवाल पर नाराज भैयालाल ने कहा कि मंत्री लड़के ने आखिर क्या गुनाह कर दिया। जिसके पास लायसेंस है वह हवाई फायर कर सकता है। लड़का जन्मदिन मना रहा था। खुशी में फायर कर दिया। इसमें लोगों को हाय तौबा मचाने का क्या सवाल है। कोई हादसा तो नहीं हुआ। यह सब होता रहता है।

             एक सवाल के जवाब में भैयालाल ने बताया कि नोटबंदी अभियान से कालाधन बाहर आ रहा है। साल 2018 में भाजपा की ही सरकार बनेगी। विरोधी चाहे कुछ कर लें। जीत हमारी ही होगी। जोगी की पार्टी से हमको कोई खतरा नहीं है। जब कांग्रेस में थे तब भी नहीं…अब होने का सवाल ही नहीं उठता है।

                            मंत्री आगमन पर जिला भाजपा महामंत्री रामदेव कुमावत ने स्वागत किया।

 

 

 

close