नोटबंदीः देश दस साल पीछे चला गया..कांग्रेस

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG_20161226_210643_543बिलासपुर—-नोटबंदी ने देश और प्रदेश में भारी अव्यवस्था को जन्म दिया है। नोटबंदी के विरोध में 30 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ बंद के पहले जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक को पूर्व मंत्री सत्य नारायण शर्मा ने रिचार्ज किया। बैठक का आयोजन कांग्रेस कार्यालय में किया गया। इस मौके पर कांग्रेस पार्षदों समेत कांग्रेस के सभी विंग के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      बैठक को संबोधित करते हुए सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि अच्छे दिनों के वादे में जनता उलझ गयी है। भाजपा नेता नकली नोट और आतंक वादियों के नाम पर देश की जनता को ब्लेकमेल कर रहे हैं। नोटबंदी से अब तक 100 लोगों की जान जा चुकी है। किसान, मजदूर, छोटे-बड़े व्यापारी, आम जनता परेशान है। पैसे होकर भी पैसे के अभाव में इलाज नहीं होने से लोग दम तोड़ रहे है। कई लोगों की शादी भी टूट गयी।

                     शर्मा ने कहा कि नोटबंदी का असर विश्व को भी दिखने लगा है। प्रसिध्द पत्रिका फोबर्स के अनुसार नोटबंदी से कुछ नहीं हासिल होने वाला है।इन्सान की फितरत कभी नही बदलती और न बदलेगी। गलत काम करने वाला गलत काम करने का रास्ता खोज ही लेता है। सत्यनाराण ने कहा कि केन्द्र सरकार के खिलाफ इससे बड़ी टिपण्णी और क्या हो सकती है।

                                  पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने कहा कि बिलासपुर को बंद करने के लिए कांग्रेस नेता  टीम बनाकर व्यवस्थित ढंग से निकलेंगे। नोटबंदी से लाखो कर्मचारी, उद्योग मजदूर बेरोजगार हो गये है। बाज़ार की  रौनक गायब हो गयी है। भिखारी भूखे पेट सोने को  मजबूर है। रोज़-रोज के नए फरमान से जनता परेशान है।

                ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि जिस देश का नाम विश्व के 190 देशो के डिजिटल सूची में 138 वां हो उस देश में केशलेस की बात करना हास्यास्पद है। इतना तो प्रधानमंत्री को मालूम होना चाहिए। राजेन्द्र ने कहा कि ग्रामीण जनता के साथ कैशलेस से बड़ा मजाक कुछ हो ही नहीं सकता है।

                                 शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर ने कहा कि एक गलत निर्णय से देश 10 साल पीछे चला गया है। पूर्व सांसद इंग्रीड़ मैक्लाऊड, प्रदेश सचिव अर्जुन तिवारी,विवेक बाजपाई सैय्यद ज़फर अली,जसबीर गुम्बर,शिवा मिश्रा, एस पी चतुर्वेदी सीमा सोनी ने भी बैठक को संबोधित किया।

                               बैठक में शैलेन्द्र जायसवाल,महेश दुबे, राम शरण यादव, शिवा मिश्रा, शेख नजिरुद्दी, भुनेश्वर यादव, पंकज सिंह, रविन्द्र सिंह, देवेन्द्र सिंह,अशोक शुक्ला स्वप्निल शुक्ला, सुनील शुक्ला, अजय यादव, प्रमोद नायक, जसवीर गुम्बर, ऋषि पाण्डेय, राजेश गुप्ता, संतोष कौशिक, अजय सिंह,पीनल उपवेज़ा,गौरव दुबे,तरु तिवारी,गणेश रजक,

close