नोटबंदी अभियान के खिलाफ कांग्रेस का विरोध

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

congress- panjaबिलासपुर—पीसीसी के निर्देश पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने नोट दंगल अभियान के खिलाफ राष्ट्रपति को पत्र देने का एलान किया है। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि नकली नोट को खत्म करने के नाम पर अव्यवहारिक अभियान को बंद करने कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम पत्र दिया जाएगा। कांग्रेस नेताओ ने बताया कि कालाधन ,भ्रष्टाचार के नाम पर केन्द्र सरकार के तुगलकी फरमान से छत्तीसगढ़ समेत देश के अन्य हिस्सों में अफरातफरी का माहौल है। लोग बेहद परेशान हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  कांग्रेस नेताओं ने बताया कि केन्द्र सरकार के अव्यवहारिक अभियान से किसान परेशान है। मरीजों की हालत बहुत खराब है। पर्यटक भूख से मर रहे है। छोटे व्यवसायी काम धाम  बंद कर बैंक की लाइन में खड़े है। भिखारी मौत के मुंह में पहुंचने लगे हैं। लोगों ने भीख देना बंद कर दिया है। बैंक के सामने भूखे प्यासे खड़े लोग चक्कर खा कर अस्पताल पहुच रहे है। अभी तक देश में सदमे से कई लोगों की मौत हो चुकी है। इसके लिए सीधे सीधे केन्द्र सरकार जिम्मेदार है।

                            कांग्रेस प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय ने बताया कि सरकार की तानाशाही के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यालय से मार्च कर कलेक्टर कार्यालय जाएंगे। जीलाधीश से मुलाकात कर राष्ट्रपति के नाम लिखित पत्र देंगें।

close