नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस की आक्रोश रैली

BHASKAR MISHRA

CONGRESS BAITHAK 002बिलासपुर— नोटबंदी अभियान के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी रविवार को जन आक्रोश रैली निकाली निकालेगी। रैली दोपहर साढ़े बारह बजे इंदिरा गाँधी तारबहार से निकलकर सीएमडी चौक,बस स्टैंड, तेलीपारा, गोल बाज़ार, सदर बाज़ार होते हुए नेहरु चौक में खत्म होगी। पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव   शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर ने बताया कि आक्रोश रैली का आयोजन अखिल भारतीय स्तर पर नोटबंदी अभियान के खिलाफ है। लोगों तक केंद्र सरकार की अदूरदर्शी, अव्यवहारिक निर्णय की जानकारी आक्रोश रैली के जरिए दी जाएगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      अटल श्रीवास्तव ने बताया कि नोटबंदी योजना के पहले केन्द्र सरकार ने उचित तैयारी नही की थी। जिसके चलते जनता को भारी परेशानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। नोटबंदी एलान के बाद देश में आर्थिक आपतकाल जैसा माहौल बन गया। जनता अपना पैसा बैंक से नहीं निकाल पा रही है। दरअसल भाजपा सरकार देश में तानाशाहों जैसा सरकार चला रही है।

                                             ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, नेता प्रतिपक्ष शेख नजीरुद्दीन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शेख गफ्फार ने कहा कि गाँव में हाहाकार की स्थिति है। किसान एमजदूर,गरीब और सर्वहारा समाज नोटबंदी के बाद पैसे-पैसे को मोहताज है। गंभीर बीमार व्यक्ति के पास इलाज नही करवा पा रहा है। लोग अब नमक में चावल खाने के लिए मजबूर है। अच्छे दिन के ख्वाब दिखाने वाले प्रधानमंत्री ने जनता को बैंको के कतार में मरने के लिए खड़ा कर दिया है।

close