नोमान अकरम ने कहा शुक्रिया…समाज के लोगों को बताया..सूची तैयार करने के बाद ही घर से निकलें..निर्देशों का करें पालन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
happy-eid-ul-fitr-2019-eid-2019-mubarak,wishes,messages,eid,gif,images,whatsapp,status,facebook,greetings,wallpaper
बिलासपुर—- प्रदेश मुस्लिम समाज के अध्यक्ष नोमान अकरम हमीद ने प्रशासन के प्रति आभार जाहिर किया है। प्रशासन के आदेश के बाद ईद के मद्देनजर किराना,मिठाई दुकान खुलने से  लोगों की परेशानियां कुछ कम होंगी।
 
              प्रदेश मुस्लिम समाज के अध्यक्ष नोमान अकरम हमीद ने कहा कि भाईचारे के पर्व को शांति के साथ मनाया जाए। देश इन दिनों गंभीर दौर से गुजर रहा है। हमें मिलकर प्रार्थना करना है कि जल्द से जल्द देश में सब कुछ ठीक हो जाए। अकरम हमीद ने प्रशासन के प्रति शुक्रिया जाहिर किया। उन्होने कहा कि प्रशासन ने मुस्लिम समाज की सहुलियतों को गंभीरता से लिया है। जरूरी सामान के लिए दुकान खोलने का आदेश दिया है। 
 
            अकरम हमीद ने कहा कि सभी लोग ईद की खरीददारी के लिए सामानों की सूची तैयार करके ही घर से बाहर निकले। .बाजार में फालतू घूमकर भीड़ न बढ़ाये। इस दौरान शासन के दिशा निर्देशों का पालन करें। अमन शांति के लिए एक दूसरे को ईद की बधाई दें। देश,प्रदेश स्वस्थ रहे ऐसी कामना भी करें।
                     बताते चलें कि प्रदेश मुस्लिम समाज के अध्यक्ष नोमान अकरम हमीद ने शासन से शर्तों के साथ ईद की खरीददारी के लिए निवेदन किया था। शासन ने निवेदन को ना केवल स्वीकर किया। बल्कि दिशा निर्देशों के अनुसार ईद मनाने की बात कही है।
close