नौकर ने तोड़ा मालिक का लॉकर..1.5 लाख पार..पुलिस कार्रवाई में नगद समेत मोबाइल जब्त

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-कंस्ट्रक्शन कंपनी के एक कर्मचारी को पुलिस ने चोरी के आरोप मे गिरफ्तार किया है। आरोपी का अश्वनी सोनवानी है। पुलिस ने आरोपी के पास से नगद समेत करीब डेढ लाख से अधिक के सामान को बरामद किया है।
 
               सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगला चौक सीएलसी प्लाजा स्थित क्रिएटिव कंस्ट्रक्शन कम्पनी संचालक की शिकायत पर कार्रवाई हुई है। पुलिसे के अनुसार 4 जुलाई को प्रार्थी उत्कर्ष विश्वकर्मा ने लिखित शिकायत में बताया कि किसी ने लाकर पन्नी में रखे डेढ़ लाख रूपए पार कर दिया है। घटना की जानकारी उसे 4 जुलाई को सुबह करीब 8 बजे हुई। रूपए गायब होने को लेकर कर्मचारियों से पूछताछ की। लेकिन कुछ नहीं पता लगा। 
 
            उत्कर्ष विश्वकर्मा ने बताया कि इसी बीच आफिस कर्मचारी अश्वनी सोनवानी ने 10 मिनट बाद आने का बहाना बनाकर गायब हो गया। लेकिन नहीं लौटा। 
 
                          सिविल पुलिस के अनुसार उत्कर्ष की शिकायत पर थाना प्रभारी सुरेन्द्र स्वर्णकार और सहायक उप निरीक्षक अवधेश सिंह मौके पर पहुच कर छानबीन की। संदेही अश्वनी सोनवानी को कोनी स्थित घर से पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान अश्वनी ने लाकर से डेढ़ लाख रूपए चोरी करना स्वीकार किया।
 
            पुलिस जानकारी के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर घर से 1 लाख 31 हजार से अधिक नगद को जब्त किया गया। साथ ही चोरी के रूपयों से खरीदा गया ओप्पो मोबाइल और कपड़ा को जब्त किया गया। जरूरी कार्रवाई के बाद आरोपी अश्वनी को न्यायालय  में पेश कर जेल भेजा गया।
TAGGED:
close