न्यायधानी में कोरोना कहर कायम ..आंकडा 263 पार..जिले में 308 मरीजों की पहचान..एक्टिव आंकड़ा 2739 दर्ज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— जिले में कोरोना का कहर रूकने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर गुरूवार को जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा तीन सौ के पार हो गया है। अकेले बिलासपुर शहर में 263 मरीज मिले है। बाकी मरीज जिले के अन्य विकासखण्ड में पाए गए हैं। कुछ मरीज जीपीएम,मुंगेली और कोरबा जिले के भी शामिल हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    कोरोना का कहर जिले में कायम है। स्वास्थ्य विभाग से हासिल जानकारी के अनुसार गुरूवार को कुल 308 मरीज जिले में मिले है। रिपोर्ट में सर्वाधिक कोरोना मरीज न्यायधानी में होना बताया गया है। शहर में कुल 263 मरीजों का नाम दर्ज किया गया है।

      रिपोर्ट के अनुसार 15 मरीज बिल्हा ब्लाक से हैं। निगम क्षेत्र में कोरबा से दो, मुंगेली से एक और जीपीएम जिला का एक मरीज पाया गया है। इसके अलावा कोटा से 13 मरीजों का नाम दर्ज किया गया है। तखतपुर में 6 और मस्तूरी में तीन मरीज मिले हैं। बोदरी नगर पंचायत क्षेत्र में पाए गए मरीजों की संख्या चार है।

एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 2739 पहुंचा

       स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में एक्टिव आंकड़ा 2739 को पार गया है। अब तक कुल 29822 नेगेटिव और 4359 सैम्पल पाजीटिव पाए गए है। कुल 1564 मरीज ठीक होकर घट लौट चुके हैं।

                   स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 11 सितम्बर को जिले से 687 संक्रमितों का सैम्पल लिया गया है। सर्वाधिक सैम्पल जिला मुख्यालय से 265 लोगों का लिया गया है। सिम्स में 145, बिल्हा में 115, कोटा 58, मस्तूरी में 68 और तखतपुर से 36 सैम्पल लिए गए हैं।

TAGGED:
close